कश्मीरी पंडितों को लेकर CM केजरीवाल ने केंद्र पर साधा निशाना, कहा- ये नरसंहार सही नहीं

नई दिल्ली, 6 जून: कश्मीर घाटी में आतंकी लगातार कश्मीरी पंडितों को निशाना बना रहे हैं, जिस वजह से वहां से लोग पलायन कर रहे। इसको लेकर विपक्षी दल केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं। इस बीच सोमवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने फिर से बीजेपी को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि कश्मीरी पंडितों के साथ जो नरसंहार हो रहा है, वो सही नहीं है। पिछले 30 वर्षों में, कश्मीरी पंडितों को दो बार पलायन करना पड़ा और दोनों तब हुए जब बीजेपी सत्ता में थी। मैं सरकार से अपील करूंगा कि जो भी कदम उठाने की जरूरत है उन्हें उठाएं और उन्हें सुरक्षा प्रदान करें।

Recommended Video

    Target Killing: Delhi में AAP का प्रदर्शन, CM Kejriwal का BJP पर तंज | वनइंडिया हिंदी | #Politics
    Arvind Kejriwal

    वहीं गुजरात के दौरे पर पहुंचे केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी मेहसाणा में तिरंगा यात्रा करेगी। पिछले 20 दिनों में 182 निर्वाचन क्षेत्रों में परिवर्तन यात्रा निकाली गई। मैं गुजरात के लोगों से अपील करता हूं कि वो अधिक से अधिक संख्या में मेहसाणा आएं और तिरंगा यात्रा में शामिल हों। वहीं दूसरी ओर दो दिन पहले ही डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने साफ कर दिया था कि उनकी पार्टी गुजरात की सभी 182 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। ऐसे में जनता के पास बीजेपी-कांग्रेस के अलावा भी बेहतर विकल्प मौजूद हैं।

    दिल्ली में किया था प्रदर्शन
    आपको बता दें कि टारगेट किलिंग को लेकर अरविंद केजरीवाल ने 5 जून को दिल्ली में प्रदर्शन किया। ये प्रदर्शन केंद्र सरकार के खिलाफ था। उन्होंने जंतर-मंतर पर कहा कि ये विरोध 'कश्मीर और कश्मीरी पंडितों' के लिए है। कश्मीर की समस्याओं को निपटाने में बीजेपी सरकार विफल रही। 1990 का दौर फिर आ गया है। केंद्र के पास कोई योजना नहीं है। जब भी घाटी में कोई हत्या होती है, तो खबर आती है कि गृहमंत्री ने एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई, इन बैठकों की अब जरूरत नहीं, अब हमें कार्रवाई की जरूरत है, कश्मीर कार्रवाई चाहता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+