दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने CPI नेता डी राजा से की मुलाकात, केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ मांगा समर्थन

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ CPI नेता डी राजा से मुलाकात कर समर्थन मांगा।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली सरकार को अधिकारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग के अधिकार मिलने के कुछ ही दिनों बाद केंद्र सरकार अध्यादेश ले आई। इस अध्यादेश का दिल्ली सरकार विरोध कर रही है। इसी विरोध के चलते कम्युनिस्ट पार्टी से समर्थन मांगा।

केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ कम्युनिस्ट पार्टी का समर्थन लेने के लिए सीएम अरविंद केजरीवाल ने कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के महासचिव डी राजा से मुलाकात की।

Delhi CM Arvind Kejriwal meets CPI leader

बता दें कि इससे पहले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ देश के विपक्षी नेताओं से समर्थन के लिए मांग कर चुके हैं। इसके लिए उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, शरद पवार, उद्धव ठाकरे से मुलाकात की है। वहीं, उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से मुलाकात का समय मांगा है। इसके साथ ही झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से मुलाकात कर समर्थन मांग चुके हैं।

आखिर क्या है ये अध्यादेश?

11 मई को सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए दिल्ली सरकार को कार्यरत आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण करने की शक्ति दे दी। इसके बाद आप पार्टी ने एक्शन लेते हुए सेवा सचिव आशीष मोरे का तबादला कर दिया। मोरे ने एलजी से शिकायत कर आरोप लगाया कि उनका तबादला मंत्री सौरभ भारद्वाज के निजी प्रतिशोध का नतीजा है। इसके बाद बाद 19 मई को केंद्र सरकार ने एलजी को विशेष अधिकार देने और दिल्ली के अदिकारियों के लिए एक अलग सेवा आयोग बनाने के लिए एक अध्यादेश पारित किया। जिसे आम आदमी पार्टी असंवैधानिक बता रही है। वहीं, बीजेपी नेता इस अध्यादेश को दिल्ली की गरिमा बनाए रखने के लिए जरूरी बता रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+