अरविंद केजरीवाल ने Delhi@2047 विजन को किया लॉन्च, कहा- सिंगापुर के बराबर होगी दिल्ली में प्रति व्यक्ति आय
नई दिल्ली, अगस्त 03। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को अपने महत्वकांक्षी विजन Delhi@2047 को लॉन्च किया। एक वर्चुअल मीटिंग के जरिए अरविंद केजरीवाल ने इस विजन की शुरुआत की। आपको बता दें कि इस साल मार्च में जब दिल्ली सरकार ने विधानसभा में अपना बजट पेश किया था तो उस बजट में Delhi@2047 विजन की एक छोटी सी रूपरेखा सरकार ने रखी थी। अब सरकार ने इसकी शुरुआत कर दी है।
Recommended Video

2047 में आजादी के 100 साल पूरे करेगा देश
इस विजन को लेकर सीएम केजरीवाल ने कहा कि ये विजन एक मंच साबित होगा CSR और अन्य परोपकारी संगठनों के साथ साझेदारी करने का। साथ ही सीएम ने कहा कि 2047 में जब देश आजादी के 100 साल पूरे करेगा तो उस वक्त दिल्ली का स्थान कहां होना चाहिए तो उस विजन का जिक्र दिल्ली@2047 में किया गया है।
दिल्ली के व्यक्ति की प्रति व्यक्ति आय होगी सिंगापुर के बराबर
सीएम ने बताया कि इस विजन के तहत हम दिल्ली में प्रति व्यक्ति आय को बढ़ाकर सिंगापुर के स्तर के बराबर करेंगे। साथ ही हम दिल्ली को उस स्तर पर ले जाना चाहते हैं, जहां हम 2048 में होने वाले ओलंपिक खेलो के आयोजन के लिए दावेदारी पेश कर सकें। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगले विधानसभा चुनाव से पहले हम दिल्ली में चौबीस घंटे पानी की सप्लाई पर काम कर रहे हैं।
दिल्ली को ग्लोबल सिटी बनाएंगे- केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने इस दौरान कहा कि 2047 तक हमें देश की राजधानी को ग्लोबल सिटी के रूप में विकसित करना है। 2047 तक हमें दिल्ली को सभी समस्याओं से मुक्त करना है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि हमने बजट सत्र में कहा था हम दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय सिंगापुर की प्रति व्यक्ति आय तक लेकर जाएंगे। ये भी कहा था कि हम 2048 ओलंपिक के लिए बोली लगाएंगे। लेकिन ये ऐसे लक्ष्य हैं जिन्हें एकदम से नहीं हासिल किया जा सकता है। इनमें लंबा समय लगेगा।
दिल्ली में कई क्षेत्रों में बेहतर काम हुआ है- केजरीवाल
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली ने पिछले 5 सालों में कुछ सेक्टरों में अच्छे प्रयास किए हैं, जैसे कि शिक्षा और बिजली, केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली ने शिक्षा के क्षेत्र में असाधारण उपलब्धियां हासिल की हैं। इसके अलावा दिल्ली में 24x7 बिजली की आपूर्ति है। 100 से अधिक डोर सर्विस हैं। हालांकि अभी भी बहुत कुछ किया जाना बाकी है।












Click it and Unblock the Notifications