WhatsApp चैनल से जुड़े दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल, तेजी से बढ़ रहे फॉलोवर्स
Arvind Kejriwal joins Whatsapp Channel: राजधानी दिल्ली के लोगों से सीधे जुड़ने के लिए सीएम अरविंद केजरीवाल ने बुधवार 20 सितंबर को अपना एक व्हाट्सएप चैनल लॉन्च किया। इस चैनल के माध्यम से लोगों को आम आदमी पार्टी के कामकाज और उसकी योजनाओं के बारे में अपडेट किया जाएगा।
चीफ मिनिस्टर ऑफ दिल्ली के नाम से बने इस व्हाट्सएप चैनल पर अब तक 40 हजार से अधिक लोग जुड़ गए हैं। व्हाट्सएप चैनल लॉन्च करने के बाद सीएम केजरीवाल ने लिखा, WhatsApp चैनल के माध्यम से आपके साथ जुड़कर बेहद खुशी हुई।

इस दौरान उन्होंने आगे लिखा कि दिल्ली सरकार की उपलब्धियों, नई कार्यक्रमों एवं अन्य जानकारियों को लगातार प्राप्त करने के लिए इस चैनल के साथ जुड़े रहें। हम दिल्ली को एक ऐसा शहर बनाने की दिशा में काम रहे हैं, जिस पर हर भारतीय को गर्व हो सके।
मुझे ये बताते हुए भी खुशी हो रही है कि पिछले ही हफ्ते हमने 780 बुजुर्गों को मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत श्रीरामेश्वरम के दर्शन के लिए भेजा है। जाने से पहले मैं खुद सभी बुजुर्गों से मिला, उनका प्यार मिला। आपके साथ उस मुलाक़ात की कुछ तस्वीरें शेयर कर रहा हूं।
इस दौरान सीएम केजरीवाल ने लिखा कि इस चैनल को अपने दोस्तों और परिवारजनों के साथ साझा करें और उन्हें चैनल को सब्सक्राइब करने के लिए आमंत्रित करें। इस चैनल के लॉन्च के बाद सीएमओ दिल्ली की और से जारी बयान में कहा गया है कि व्हाट्सएप चैनल की लॉन्चिंग लोगों के साथ 'व्यक्तिगत संबंधो' को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को मजबूत करता है।












Click it and Unblock the Notifications