दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने राजकोट गेमजोन हादसे पर जताया दुख
Delhi News: गुजरात के राजकोट शहर में आग लगने से हुई बड़ी जनहानि पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दुख जताया है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर लिखा कि राजकोट के मॉल में लगी आग की ये घटना बेहद दुखद है। इस हादसे में जिन्होंने अपनों को खो दिया उन सभी परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएँ हैं, ईश्वर सभी परिवारों को हिम्मत दें और घायलों को जल्द स्वस्थ करें।

ज्ञात हो कि गुजरात के राजकोट शहर में शनिवार शाम एक 'गेम जोन' में भीषण आग लगने से बच्चों समेत कम से कम 28 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि गेमिंग गतिविधियों के लिए निर्मित फाइबर के एक ढांचे में शाम करीब साढ़े चार बजे आग लग गई, जिसके बाद प्रभावित टीआरपी गेम जोन में राहत एवं बचाव अभियान पांच घंटे से अधिक समय से जारी है। उन्होंने बताया कि भीषण आग के कारण ढांचा ध्वस्त हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नाना-मावा रोड स्थित गेम जोन में यह हादसा उस समय हुआ जब बच्चों सहित कई लोग खेल रहे थे। राजकोट के जिलाधिकारी प्रभाव जोशी ने कहा, ''गेम जोन में आग लगने की सूचना अग्नि नियंत्रण कक्ष को शाम करीब 4:30 बजे मिली। आग बुझाने के लिए दमकल गाड़ियां और एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं और मलबा हटाया जा रहा है। हालांकि, भीषण आग लगने का सही कारण पता नहीं चल पाया है। राज्य सरकार ने मामले की जांच विशेष जांच दल (एसआईटी) को सौंप दी है।
यह भी पढ़ें CG News: बेमेतरा फैक्ट्री ब्लास्ट होगी मजिस्ट्रियल जांच, सीएम विष्णुदेव साय ने जारी किया आदेश












Click it and Unblock the Notifications