ब्रिटेन PM बनने पर केजरीवाल ने ऋषि सुनक को दी बधाई, कहा-'भारतीय पूरी दुनिया में छाप छोड़ रहे हैं'
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने पर ऋषि सुनक को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बधाई दी है। उन्होंने एक ट्वीट करते हुए लिखा कि यह एक अच्छी खबर है। भारतीय पूरी दुनिया में अपनी पहचान बना रहे हैं। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने पर ऋषि सुनक को मेरी शुभकामनाएं। देश का सफलतापूर्वक नेतृत्व करने के लिए उनके ज्ञान और शक्ति की कामना करता हूं।
Recommended Video

ब्रिटेन के पहले भारतीय मूल के प्रधानमंत्री हैं सुनक
ऋषि सुनक ब्रिटेन के पहले भारतीय मूल के प्रधानमंत्री हैं। उन्हें दिवाली पर गवर्निंग कंजरवेटिव पार्टी के नए नेता के रूप में निर्विरोध चुना गया था। क्योंकि पेनी मोर्डेंट ने अपना नाम प्रधानमंत्री पद के लिए वापस ले लिया था। सुनक इंफोसिस के संस्थापक एन आर नारायण मूर्ति के दामाद हैं।
35 साल में सुनक बने थे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री
सुनक 35 वर्ष की उम्र में सांसद बने थे। उन्होंने यॉर्कशायर से चुनाव जीता था। इसके बाद 2020 में सुनक वित्त मंत्री भी बने थे। वित्त मंत्री बनने के दौरान जब पत्रकारों ने उनसे सवाल पूछा तो उन्होंने कहा था कि मैं ब्रिटेन का नागरिक हूं, लेकिन मेरा धर्म हिंदू है। भारत मेरी धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत है।
बंटवारे से पहले देश छोड़कर चले गए थे दादा-दादी
ऋषि ब्रिटेन में भारतीय मूल की तीसरी पीढ़ी हैं। उनके दादा-दादी बंटवारे से पहले ही पाकिस्तानी पंजाब के गुजरांवाला से ईस्ट अफ्रीका केन्या चले गए थे। यहां कुछ वर्षों तक रहने के बाद वे इंग्लैंड के सॉउथैंप्टन शहर में आकर बस गए। इस शहर में 1980 में सुनक का जन्म हुआ और वह यहीं पले-बढ़ें।
केजरीवाल के अलावा सुनक को इन नेताओं ने दी बधाई
ऋषि सुनक को केजरीवाल के अलावा हरियाणा के मुख्यमंत्री, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सहित कई नेताओं ने बधाई दी है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बोम्मई ने बधाई देते हुए कहा कि ब्रिटेन ने 200 साल तक भारत पर शासन किया, लेकिन उन्होंने कभी नहीं सोचा होगा कि एक भारतीय एक दिन उनके देश का प्रधानमंत्री बनेगा।
वहीं, भारतीय मूल के ब्रिटेन के पहले प्रधानमंत्री चुने जाने पर ऋषि सुनक को हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर ने भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह दिन दुनियाभर के भारतीयों के लिए गौरव का क्षण है।
ये भी पढ़ें- Minority Politics: ऋषि सुनक के बहाने कांग्रेस ने फिर छेड़ा अल्पसंख्यक राग
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications