Delhi Chunav के बाद क्या Mid-term Poll की ओर बढ़ रहा है पंजाब? कांग्रेस सांसद का सनसनीखेज दावा

Delhi Chunav Result News: पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने सोमवार को दावा किया कि राज्य में जल्द ही मध्यावधि चुनाव हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी (AAP) की करारी हार के बाद पंजाब में 'आप' विधायकों का पार्टी छोड़ने का सिलसिला शुरू हो सकता है।

'आप'के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मंगलवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान,राज्य के मंत्रियों और विधायकों के साथ दिल्ली में एक बैठक करने वाले हैं। यह बैठक 'आप' की दिल्ली चुनावों में हार और पंजाब इकाई में संभावित असंतोष की अटकलों के बीच हो रही है।

delhi chunav news

Delhi Chunav News:'दिल्ली के लोगों ने केजरीवाल को नकारा'

दिल्ली चुनावों और उसका पंजाब पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में पूछे जाने पर रंधावा ने कहा,'केजरीवाल ने खुद कहा था कि 'अगर मैं भ्रष्ट हूं तो मुझे वोट मत देना'। अब दिल्ली वासियों ने अपनी मुहर लगा दी है और केजरीवाल बुरी तरह हार गए हैं।' वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को लेकर उन्होंने कहा है कि दिल्ली में जिन 15 सीटों पर उन्होंने प्रचार किया, उन सभी सीटों पर 'आप' हार गई है।

रंधावा ने आम आदमी पार्टी की स्थिति पर कटाक्ष करते हुए कहा,'एक व्यक्ति कहता था कि उसके अलावा कोई भी ईमानदार नहीं है। उनके डिप्टी सीएम (मनीष सिसोदिया) हार गए, उनके जेल मंत्री भी हार गए। अब 'आप' की बैठकें दिल्ली में हो रही हैं, जबकि केजरीवाल को पंजाब जाना चाहिए था।'

Delhi Chunav News:'AAP के विधायक दूसरी पार्टियों से संपर्क में'

रंधावा ने यह भी दावा किया कि पंजाब से 'आप'के कई विधायक अन्य राजनीतिक दलों के संपर्क में हैं। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व को भी सलाह दी कि वे 'आप'के एमएलए (MLA) और मंत्रियों को पार्टी में शामिल करने से बचें।

उन्होंने कहा, ''आप'के कई विधायक अन्य पार्टियों के संपर्क में हैं। वे इतनी बुरी तरह गिरेंगे कि कई लोग पार्टी छोड़ देंगे। मैं कांग्रेस हाईकमान से अपील करता हूं कि हम उनके विधायकों और मंत्रियों को न लें।'

जब उनसे AAP विधायकों के भाजपा के संपर्क में होने की अटकलों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा,'भगवंत मान काफी समय से दिल्ली से निर्देश लेते आ रहे हैं। यदि वे बीजेपी के संपर्क में हैं, तो इससे पंजाब को भविष्य में नुकसान हो सकता है।'

Delhi Chunav News:'पंजाब में होंगे मध्यावधि चुनाव'

रंधावा ने भविष्यवाणी की कि पंजाब में जल्द ही मध्यावधि चुनाव हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि कुछ विधायक भाजपा में चले जाते हैं, तो उपचुनाव होंगे, लेकिन यदि बड़ी संख्या में विधायक पार्टी छोड़ते हैं,तो मध्यावधि चुनाव होंगे।

उन्होंने कहा,'अगर कुछ विधायक बीजेपी में जाते हैं,तो उपचुनाव होंगे। लेकिन यदि बड़ी संख्या में लोग पार्टी छोड़ते हैं, तो मध्यावधि चुनाव निश्चित हैं। भगवंत मान का कोई नियंत्रण नहीं है, इसलिए मध्यावधि चुनाव की संभावना अधिक है। यदि आप के विधायक छोड़ते हैं, तो वे कांग्रेस में आएंगे, क्योंकि पंजाब में बीजेपी का कोई भविष्य नहीं है।'

Delhi Chunav: 'पंजाब को एक मजबूत सरकार की जरूरत'

रंधावा ने भगवंत मान सरकार की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए और कहा कि पंजाब को एक ऐसी सरकार की जरूरत है जो जनता के लिए काम करे। उन्होंने राज्य की कानून-व्यवस्था पर चिंता जताई और कहा,'मुझे भगवंत मान से पूछना है कि पंजाब में 12 ग्रेनेड हमले हो चुके हैं, लेकिन उन्होंने अब तक क्या किया है?'

उन्होंने कहा, 'यह मुख्यमंत्री अब पंजाब में काम नहीं करेगा। पंजाब की आर्थिक स्थिति, कानून-व्यवस्था और समग्र स्थिति सबसे खराब है। अब आप को भी समझ आ गया है कि उनका काम दिल्ली में खत्म हो गया है। पंजाब में जल्द ही मध्यावधि चुनाव होंगे और कांग्रेस अपने दम पर चुनाव लड़ेगी।'

रंधावा ने यह भी दावा किया कि भगवंत मान का राजनीतिक करियर समाप्त हो सकता है। उन्होंने कहा,'आप के विधायक सभी पार्टियों के संपर्क में हैं। हम सभी उनके संपर्क में हैं। मध्यावधि चुनाव निश्चित हैं। भगवंत मान न कांग्रेस में जाएंगे,न भाजपा में। वे सीधे घर जाएंगे।' (इनपुट-एजेंसियां)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+