Delhi Chunav: तो कांग्रेस लोकसभा में 34 सीटें भी नहीं जीतती! क्या मुस्लिम नेता राहुल को दे रहे चुनौती?

Delhi Chunav News: दिल्ली चुनाव में बीजेपी की बड़ी जीत के बाद कांग्रेस अबतक इंडिया ब्लॉक के सहयोगियों के निशाने पर थी। लेकिन,अब कांग्रेस पार्टी के नेता भी अपने आला कमान पर सवाल उठाने लगे हैं। कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) कांग्रेस पार्टी की वजह से हारी है। उन्होंने कहा है कि अगर सहयोगी दल साथ नहीं देते तो कांग्रेस का लोकसभा में 99 सीटें आना इस बार भी मुश्किल था। पार्टी सांसद तारिक अनवर ने भी दिल्ली में पार्टी की रणनीति पर सवाल उठाए हैं।

कांग्रेस नेता अल्वी ने न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में अपनी पार्टी की नीति पर सवाल उठाते हुए कहा है, '..अगर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दिल्ली चुनाव मिलकर लड़ती तो बीजेपी नहीं जीत पाती। कांग्रेस हाई कमान को फैसला करना होगा कि हमें सहयोगियों के साथ रहना है या अकेले चुनाव लड़ने हैं।'

delhi chunav news

Delhi Chunav News: मुश्किल से बाबरी मस्जिद के बाद मुसलमानों को कांग्रेस के साथ लेकर आए हैं- राशिद अल्वी

राशिद अल्वी ने कहा, 'दिल्ली में जो हुआ है, वह दिल्ली के मुसलमानों के लिए चिंता की बात है। हम बहुत मुश्किल से बाबरी मस्जिद के बाद मुसलमानों को कांग्रेस के साथ लेकर आए हैं... इस चुनाव ने उन्हें यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि बीजेपी हमारी (कांग्रेस) वजह से जीती है। अगर हमें बीजेपी को हराना है तो हमें इंडिया एलायंस के सभी दलों का सम्मान करना होगा और गठबंधन को मजबूत करके एकजुट होकर चुनाव लड़ना होगा...'

Delhi Chunav: तो कांग्रेस लोकसभा में 34 सीटें भी नहीं जीतती!

परोक्ष रूप से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और अघोषित रूप से कांग्रेस सुप्रीमो राहुल गांधी के नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए अल्वी ने दावा किया है कि, "हमें सोचना पड़ेगा कि हमारी 99 पार्लियामेंट की सीटें आईं, जिसमें से 60-65 सीटें हमारे पार्टनर्स, हमारे एलायज की वजह से हम जीते...मुझे नहीं मालूम कि ये किस तरीके से हुआ है?" इसका मतलब कांग्रेस नेता को लगता है कि अगर इंडिया ब्लॉक नहीं होता तो 2024 में कांग्रेस 2014 और 2019 जितनी सीटें भी नहीं ला पाती।

Delhi Chunav: उन्हें तय करना होगा कि वे गठबंधन की राजनीति करेंगे या अकेले चलेंगे- तारिक अनवर

उधर बिहार में कटियार सीट से कांग्रेस सांसद और पार्टी के दिग्गज मुस्लिम चेहरे तारिक अनवर ने भी कहा है कि पार्टी को अब यह साफ करना होगा कि वह गठबंधन की राजनीति करना चाहती है या फिर अकेले चलना चाहती है।

अनवर ने एक्स पर पोस्ट डालकर लिखा है,'कांग्रेस को अपनी राजनीतिक रणनीति को स्पष्ट करने की जरूरत है। उन्हें तय करना होगा कि वे गठबंधन की राजनीति करेंगे या अकेले चलेंगे। साथ ही,पार्टी के संगठन में मूलभूत परिवर्तन करना भी जरूरी हो गया है।'

दिल्ली चुनाव में कांग्रेस ने जो भी स्टैंड लिया,उसमें स्पष्ट तौर पर राहुल गांधी का हाथ रहा है। ऐसे में पार्टी के मुस्लिम नेता जिस तरह से 'आप' की हार को लेकर अपनी ही पार्टी पर भड़ास निकाल रहे हैं, उसे सीधे तौर पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के फैसले को चुनौती के रूप में देखा जा सकता है, जो कि कांग्रेस की सामान्य परंपरा से मेल नहीं खाता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+