Delhi Elections:'आम आदमी पार्टी तो उसी दिन खत्म हो गई', पुराने साथी आशुतोष ने खोला AAP की हार का काला चिट्ठा?
Delhi Elections Results 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी की बुरी हार हुई है। लगातार दो बार से जीत रही AAP सत्ता से बेदखल हो चुकी है। 70 सीटों वाली दिल्ली में 48 सीटें जीते बीजेपी ने 27 साल बाद सरकार में वापसी की है, जबकि आप का दायरा 22 सीटों तक सिमट गया। आप की करारी हार पर केजरीवाल के पुराने साथी लगातार तंज कस रह हैं। कुमार विश्वास के बाद अब आप के पूर्व नेता और वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष ने सोमवार को अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी पर जमकर निशाना साधा।
वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष ने 2014 में AAP में शामिल होकर राजनीति में कदम रखा था। 2018 में उन्होंने 'निजी कारणों' का हवाला देते हुए AAP छोड़ दी थी। अब उन्होंने विधानसभा चुनावों में AAP के दिल्ली में सत्ता से बाहर होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पार्टी का काला चिट्ठा खोल दिया है।

Delhi Elections: केजरीवाल की हार के क्या बताए कारण?
आशुतोष ने X पर पोस्ट में काफी कुछ लिखा, उन्होंने बताया कि आखिर दिल्ली में कैसे आप का सूपड़ा साफ हो गया। आशुतोष ने साफ बताया कि आम आदमी पार्टी उसी दिन खत्म हो गई थी, जिस दिन इसके सदस्यों ने चार्टर्ड फ्लाइट से यात्रा करना शुरू कर दिया था।
ये भी पढ़ें: Delhi Election Results 2025: 'हम BJP का समर्थन करेंगे....' AAP विधायक के बयान से टेंशन में केजरीवाल
Delhi Elections: दो पोस्ट में खोली पूरी कलई
आशुतोष ने अपने पोस्ट में लिखा-"बीजेपी खत्म हो जायेगी जब वो हिंदुत्व छोड़ेगी, कांग्रेस कमजोर हो गई क्योंकि उसने Secularism से समझौता किया। आप ने क्रांति की नैतिकता छोड़ दी इसीलिए हार हुई। आप चुनाव लड़ने वाली पार्टी बन गई। कुर्सी से चिपक गई। आप की पूंजी नैतिक सत्ता थी। वो गई तो सरकार भी गई। पंजाब भी बचाना मुश्किल होगा। देखना।"
ये भी पढ़ें: Delhi Chunav Result 2025: नई दिल्ली सीट पर क्यों हारे अरविंद केजरीवाल? AAP सुप्रीमो की हार की 5 बड़ी वजह
Delhi Elections: आप के हार के क्या बताए कारण?
अपने दूसरे एक्स पोस्ट में आशुतोष ने लिखा कि "आम आदमी पार्टी तो उसी दिन खत्म हो गई थी, जिस दिन इस पार्टी के लोग चार्टर्ड फ्लाइट से चलने लगे, Presidential suite में रहने लगे, अपने लिए शीश महल बनाने लगे, Z+ security लेने लगे, चुनाव लड़ने के लिए कहने लगे कि हरियाणा ने पानी में जहर मिला दिया Genocide के लिए, पत्रकारों को धमकाने लगे और मोदी की नक़ल पर Planted interviews करने लगे। 8 तारीख को तो बस नतीजा निकला है।"












Click it and Unblock the Notifications