Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Delhi Chunav 2025:'आप-दा ने दिल्ली के 11 साल बर्बाद कर दिए', पीएम मोदी ने केजरीवाल पर बोला बड़ा हमला

Delhi Chunav 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। वोटिंग से पहले मतदाताओं को सभी पार्टियां अपने-अपने पक्ष में करने में जुटी है। वहीं, आरके पुरम पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए बसंत पंचमी की बधाई दी। साथ ही, अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोला।

दिल्ली के आरके पुरम में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'बसंत पंचमी के आते ही मौसम बदलने लगता है। दिल्ली में 5 फरवरी को 'विकास का नया बसंत आने वाला है' इस बार दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।' पीएम ने कहा कि आज बसंत पंचमी का पावन अवसर है। आप सभी को बसंत पंचमी का बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

Narendra Modi

मेरी कामना है कि मां सरस्वती का आशीर्वाद दिल्लीवासियों पर, देशवासियों पर बना रहे। हमारा आर के पुरम एक भारत श्रेष्ठ भारत का बेहतरीन उदाहरण है। यहां देश के अलग-अलग राज्यों के हजारों लोग एक साथ रहते हैं। उसमें से बहुत से मेरे साथी सरकार में सेवा दे रहे हैं। मोदी जैसे काम करने वाले प्रधानमंत्री को ताकत देने का काम करते हैं।

उन्होंने कहा कि दिल्ली की आपदा पार्टी ने यहां के 11 साल बर्बाद कर दिए हैं। दिल्ली के हर परिवार से मेरी प्रार्थना है कि राज्य में हमें आप सबकी सेवा का मौका जरूर दें। मैं गारंटी देता हूं कि आपकी हर मुसीबत हर परेशानी को दूर करने के लिए खप जाऊंगा। पीएम मोदी ने आगे कहा कि हमें ऐसी डबल इंजन की सरकार बनानी है जो लड़ाई झगड़े के बजाय दिल्ली के लोगों की सेवा करे।

जो बहाने बनाने के बजाय दिल्ली को सजाने संवारने में ऊर्जा लगाए... आपने आने वाले 5 साल के लिए केंद्र में भाजपा की पक्की सरकार बना ली है। अब गलती से भी यहां आपदा सरकार नहीं आनी चाहिए जो दिल्ली के 5 और साल बर्बाद कर दे। कहा कि आज कल हम देख रहे हैं कि कैसे दिल्ली में वोटिंग से पहले ही झाड़ू के तिनके बिखर रहे हैं।

आपदा के नेता पार्टी छोड़ रहे हैं क्योंकि उन्हें पता है कि लोग आपदा से नफरत करते हैं। दिल्ली के लोगों के गुस्से से आपदा पार्टी इतनी घबरा गई है कि हर घंटे झूठी घोषणाएं कर रही है। दिल्ली की जनता के सामने आपदा वालों का नकाब उतर चुका है। इस दौरान पीएम मोदी ने नेहरू और इंदिरा गांधी पर भी हमला बोला।

पीएम मोदी ने कहा कि अगर नेहरू जी के जमाने में आप 12 लाख रुपये कमाते तो 12 लाख रुपये की आय पर आपकी एक चौथाई सैलरी सरकार वापस ले लेती। अगर आज इंदिरा जी का जमाना होता तो 12 लाख रुपये तक की आय पर आपके 10 लाख रुपये टैक्स में चले जाते।

10-12 साल पहले तक, कांग्रेस की सरकार में अगर आप 12 लाख रुपये कमाते तो आपको 2 लाख 60 हजार रुपया टैक्स देना होता। भाजपा सरकार के कल के बजट के बाद, साल में 12 लाख कमाने वाले को एक रुपया भी टैक्स नहीं देना पड़ेगा। कहा कि भाजपा सरकार द्वारा जनऔषधि केंद्रों पर पहले ही दवाएं 80 प्रतिशत डिस्काउंट पर दी जा रही हैं।

अब कल के बजट के बाद कैंसर की, गंभीर बीमारी की 30 से ज्यादा दवाएं और सस्ती हो जाएंगी। भाजपा सरकार की प्राथमिकता है कि हमारे युवाओं को ज्यादा से ज्यादा अवसर मिले, आधुनिक सुविधाएं मिलें। इस बजट में खेल बजट को बढ़ाकर करीब 3,800 करोड़ रुपया कर दिया गया है, 'खेलो इंडिया अभियान' के लिए 1,000 करोड़ रुपया दिया गया है।

कहा कि दिल्ली के लोग कभी भूल नहीं सकते कि खेलों के नाम पर किस तरह AAP-दा और कांग्रेस ने दिल्ली के लोगों को धोखा दिया है। कॉमनवेल्थ घोटाले के दाग इतने गहरे हैं कि कांग्रेस कभी उससे मुक्त नहीं हो सकती। AAP-दा पार्टी ने दिल्ली में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के नाम पर जो खेल किया है, वो दिल्ली की जनता, दिल्ली का नौजवान भली भांति जानता है।

इसलिए आज का युवा भारत, भाजपा पर भरोसा करता है, भाजपा के साथ है। इस बीच, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने RK पुरम में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 5 फरवरी को जब दिल्ली में मतदान हो रहा होगा तो आप सभी दिल्ली की किस्मत लिख रहे होंगे।

ये भी पढ़ें: Delhi Chunav 2025: 'AAP कार्यकर्ताओं पर हो रहे हमले', केजरीवाल ने EC को लिखी चिट्ठी, रखी ये 4 मांगे

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+