Delhi Chunav 2025: 'AAP कार्यकर्ताओं पर हो रहे हमले', केजरीवाल ने EC को लिखी चिट्ठी, रखी ये 4 मांगे

Delhi Chunav 2025: विधानसभा चुनाव के चलते राजधानी दिल्ली में सियासी तूफान मचा हुआ है और आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस बीच, आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त (EC) को चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी में केजरीवाल ने AAP कार्यकर्ताओं को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा धमकाने और परेशान करने का जिक्र किया है।

इतना ही नहीं, चिट्ठी में केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त से मांग की है कि वो नई विधानसभा ने इंडिपेंड इलेक्शन आब्जर्वर नियुक्त करें और जिम्मेदार पुलिसवालों पर कार्रवाई करें। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, केजरीवाल ने ईसी को लिखी चिट्ठी में दावा किया है कि नई दिल्ली विधानसभा में AAP कार्यकर्ताओं को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा धमकाया और परेशान किया जा रहा है।

Arvind Kejriwal

उन्होंने चिट्ठी में लिखा है, 'मैं चुनाव के दिन से पहले नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं और दिल्ली पुलिस द्वारा हमारे जमीनी स्तर के स्वयंसेवकों को दी जा रही धमकी और उत्पीड़न पर अपनी गंभीर चिंता व्यक्त करने के लिए लिख रहा हूं। कल, हमारे वरिष्ठ स्वयंसेवक चेतन (प्रिंसेस पार्क पार्ट-2 के निवासी) को अवैध रूप से हिरासत में लिया गया।'

तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन में BNSS, 2023 की धारा 126 के तहत मामला दर्ज किया गया, इस आधार पर कि उनके खिलाफ पहले भी मामले दर्ज हैं, जबकि ऐसा कोई मामला नहीं है। उन पर बेशर्मी से ऐसे आरोप लगाए गए जो उन्होंने कभी किए ही नहीं। पुलिस अधिकारियों द्वारा उन्हें इस हद तक गंभीर शारीरिक दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ा कि वे बेहोश हो गए।

केजरीवाल ने आगे लिखा कि उनके बेहोश होने के बाद में उन्हें लेडी हार्डिंग अस्पताल ले जाया गया। बाद में, काफी संघर्ष के बाद, उन्हें संबंधित रिटर्न ऑफिसर/SDM के सामने पेश किया गया और जमानत दे दी गई, जिस मामले में उन्हें बेशर्मी से फंसाया गया था। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि लोकतंत्र हिंसा और भय के आगे नहीं झुक सकता। चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष होने चाहिए!

केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयोग से की ये मांग
1.नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में स्वतंत्र चुनाव पर्यवेक्षकों की तैनाती की जाए।
2.चुनाव आयोग को आप कार्यकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।
3.ऐसी घटनाओं में शामिल पुलिस अधिकारियों को तत्काल निलंबित किया जाए।
4.हमलों के लिए जिम्मेदार भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जाए।

ये भी पढ़ें: Delhi Chunav: अरविंद केजरीवाल के समर्थन में आए शत्रुघ्न सिन्हा, कहा- 'ये लड़ाई जन शक्ति और धन शक्ति के बीच'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+