40 लाख मांगे थे, 24 घंटे में ही मिल गए चुनाव लड़ने के लिए इतने लाख, क्राउडफंडिंग से भरा आतिशी का खजाना!
Delhi Chunav 2025: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए क्राउडफंडिंग अभियान की शुरुआत की है। 12 जनवरी रविवार को कालकाजी निर्वाचन क्षेत्र से आम आदमी पार्टी (आप) की उम्मीदवार आतिशी ने अपने समर्थकों से 40 लाख रुपये दिल्ली चुनाव लड़ने के लिए मांगे थे।
आपको जानकर हैरानी होगी कि बीते 24 घंटे में ही आतिशी को क्राउडफंडिंग के जरिए 18.56 लाख रुपये जुटा लिए हैं। जी हां, क्राउड फंडिंग के तहत 422 लोगों ने डोनेशन दिया है और आतिशी के पास चुनाव लड़ने के लिए अब 18 लाख रुपये हो गए हैं। आतिशी ने कहा है कि ये आप नेताओं के प्रति किए गए कार्यों का मतदाताओं के विश्वास है।

Delhi CM Atishi: 18 लाख रुपये मिलने पर आतिशी बोलीं- यह बड़ी सफलता है
जिसका श्रेय आप नेता ने पार्टी द्वारा किए गए कार्यों में मतदाताओं के विश्वास को दिया। उन्होंने एक्स पर कहा, "यह बड़ी सफलता आम आदमी पार्टी की स्वच्छ, ईमानदार और परिवर्तनकारी राजनीति में लोगों के अटूट विश्वास को दर्शाती है।"
दिल्ली चुनाव में एंटी इनकंबेंसी के बावजूद आतिशी को आप ने फिर से कालकाजी विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है। आतिशी का मुकाबला भाजपा के पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी और कांग्रेस की अलका लांबा से है।
CM Atishi Nomination: सीएम आतिशी आज दाखिल करेंगी नामांकन पत्र
सीएम आतिशी आज नामांकन भी करेंगी। पूजा-अर्चना के बाद आतिशी नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। एक्स (ट्विटर का बदला हुआ नाम) पर आतिशी ने लिखा, "मैं कालकाजी मंदिर जाऊंगी और देवी कालका का आशीर्वाद लूंगी। फिर गिरि नगर गुरुद्वारे में प्रार्थना करने के बाद नामांकन रैली शुरू करूंगी।"
कथित शराब नीति घोटाले को लेकर आतिशी पर कटाक्ष करते हुए तेलंगाना कांग्रेस सांसद ने ट्वीट किया, "मैं समझ सकता हूं कि आम आदमी पार्टी और उसके मौजूदा मुख्यमंत्री को बीआरएस पार्टी और साउथ ग्रुप की के कविता के साथ डील के बाद 100% क्राउडफंडिंग की जरूरत है।"
आतिशी बोलीं- भाजपा झुग्गी विरोधी पार्टी है, गरीब विरोधी पार्टी है
सीएम आतिशी ने सोमवार (13 जनवरी) को भाजपा पर तंज करते हुए उन्हें झुग्गी विरोधी पार्टी कहा है। सीएम आतिशी बोलीं, ''कल शाम को एलजी साहब (विनय कुमार सक्सेना) ने एक बयान जारी किया कि अरविंद केजरीवाल झूठ बोल रहे हैं, लेकिन दस्तावेज बिल्कुल साफ हैं। DDA की मीटिंग हुई, लैंड यूज बदला गया, तो ये बिल्कुल साफ है कि भाजपा का झूठ पकड़ा गया है। भाजपा नेता झुग्गियों में जाते हैं, वहां के लोगों के साथ खाना खाते हैं, बच्चों के साथ खेलते हैं और कुछ महीने बाद वो सारी झुग्गियां तोड़ देते हैं। भाजपा झुग्गी विरोधी पार्टी है, गरीब विरोधी पार्टी है और झुग्गियां तोड़ने के अलावा उन्होंने आज तक दिल्ली के झुग्गी-झोपड़ी वालों के लिए कोई काम नहीं किया।"












Click it and Unblock the Notifications