Delhi Chunav 2025: दिल्ली में कैसा होगा BJP का 'संकल्प पत्र',क्या वादों में AAP,कांग्रेस को भी पीछे छोड़ देगी?

Delhi Chunav 2025: दिल्ली विधानसभा चुनावों को लेकर सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) और विपक्षी कांग्रेस पार्टी ने मतदाताओं से कई बड़े-बड़े वादे किए हैं। इस मामले में मुख्य विपक्षी बीजेपी की गाड़ी इस चुनाव में फिलहाल बहुत लेट चल रही है। लेकिन,भाजपा के लोगों की मानें तो मकर संक्रांति हो जाने के बाद पार्टी भी बहुत जल्द वादों का बड़ा पिटारा खोलने की तैयारी कर रही है।

5 फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए आप ने महिलाओं को 2,100 रुपए हर महीने देने का वादा किया है, इसके जवाब में कांग्रेस ने 2,500 रुपए देने की बात कही है। आप सरकार महिलाओं को फ्री बस सेवा की सुविधा पहले से ही दे रही है, तो कांग्रेस ने बेरोजगार युवकों का हर महीने 8,500 रुपए देने का वादा किया है।

delhi chunav 2025

Delhi Chunav 2025: दिल्ली में कैसा होगा BJP का 'संकल्प पत्र'

अब बारी बीजेपी की है और पार्टी नेताओं और अंदर के सूत्रों की मानें तो इस बार हो सकता है कि लोक-लुभावन वादों के मामले में भाजपा अपने दोनों ही प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ सकती है।

इसे भी पढ़ें- Delhi Chunav 2025: पहली बार राजस्व घाटा संकट की ओर दिल्ली,रेवड़ियों के लिए कहां से होगा जुगाड़?

दिल्ली बीजेपी के एक नेता ने कहा है कि 'सीनियर सिटीजन के साथ-साथ सभी मेल स्टूडेंट को भी फ्री बस सेवा की घोषणा की जा सकती है। यह फ्री बस सेवा 12वीं तक के या उससे भी आगे तक की पढ़ाई करने वाले सभी छात्रों को दिए जाने पर विचार चल रहा है। दिल्ली के छात्र सिर्फ अपना आई-कार्ड दिखाकर बसों में चल सकेंगे।'

यही नहीं,भाजपा नेता के अनुसार 'बीजेपी इस बार 18 से 35 वर्ष के युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का भी वादा कर सकती है। 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएएशन के लिए इसकी तीन श्रेणियां बनाई जा सकती हैं।'

पार्टी नेता ने अपनी जानकारी के आधार पर वनइंडिया से कहा है कि बेरोजगारी भत्ते के तहत क्रमश: "8,000 रुपए, 10,000 रुपए और 12,000 रुपए" देने की बात "महाराष्ट्र की तर्ज" पर संकल्प पत्र में शामिल हो सकता है।

Delhi Chunav 2025: झुग्गी-झोपड़ी वालों के लिए भी बीजेपी कर सकती है बड़ा एलान

बीजेपी नेता ने एक और अहम जानकारी ये दी है कि 'इस बार पार्टी राजधानी के झुग्गी वालों के लिए भी कोई बड़ा एलान कर सकती है। घर और फ्लैट तो देगी ही, यह इससे भी ज्यादा हो सकता है। हालांकि, अभी यह पूरी तरह से साफ नहीं है कि क्या होने वाला है?'

Delhi Chunav 2025: दिल्ली में जारी मौजूदा किसी योजना को बंद नहीं करने का वादा कर चुके हैं पीएम मोदी

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी महीने खुद दिल्ली की एक रैली में दिल्ली के लोगों को इस बात का भरोसा दिला चुके हैं कि अगर बीजेपी की सरकार बनी तो वह मौजूदा समय में यहां चल रही कोई भी सरकारी योजना बंद नहीं करेगी।

बीजेपी सूत्रों के मुताबिक 'असल में कुछ योजनाओं में अभी मिल रही सुविधाओं को और बढ़ाया जा सकता है। जैसे हर महीने 200 यूनिट की फ्री बिजली को बढ़ाकर 300 यूनिट तक किए जाने पर मंथन चल रहा है और एक-दो दिनों में पूरी तस्वीर साफ हो जानी चाहिए।'

पिछले कुछ वर्षों में देश में जितने भी विधानसभा चुनाव हुए हैं, उन सब में महिला वोटरों ने बहुत ही बड़ी भूमिका निभाई है। बीजेपी इसकी सबसे बड़ी लाभार्थी रही है। सबसे ताजा और बड़ा उदाहरण महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का है, जहां महायुति सरकार की 'मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना गेमचेंजर साबित हो चुकी है।

भाजपा सूत्रों का कहना है कि 'दिल्ली की महिलाओं को पार्टी 2,500 रुपए या उससे भी ज्यादा' देने का वादा कर सकती है। बीजेपी की यह भी तैयारी है कि वह यह दिखाए कि उसने किस तरह से मध्य प्रदेश से लेकर महाराष्ट्र और ओडिशा तक महिलाओं को वित्तीय सहायता देने का अपना वादा बखूबी निभाया है। पार्टी इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी को पंजाब और दिल्ली में वादाखिलाफी के नाम पर पहले ही घेर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+