Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Delhi Chunav 2025: झुग्गी वालों के लिए BJP ने खेल दिया दांव,क्या रोजगार मेले से AAP को लगेगा झटका?

Delhi Chunav 2025: लोकसभा चुनावों से पहले से ही बीजेपी दिल्ली की झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों के बीच बहुत ज्यादा सक्रिय है। इसको लेकर हाल ही में दिल्ली की मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) नेता आतिशी ने उसपर निशाना भी साधा था। लेकिन, सोमवार को जब बीजेपी ने झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले युवाओं के लिए रोजगार मेला आयोजित करवाकर उनके लिए कंपनियों में रोजगार का रास्ता साफ करवाया तो लगा कि पार्टी बहुत ही सोची-समझी रणनीति के तहत 'आप' के वोट बैंक को टारगेट करना चाहती है।

बीजेपी ने कहा है कि दिल्ली की झुग्गी बस्तियों में रहने वालों के लिए लगवाए गए युवा रोजगार मेले में करीब 4,000 युवाओं ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है। इनमें से करीब डेढ़ हजार युवाओं को जल्द ही रोजगार भी मिल जाएगा।

delhi chunav 2025

Delhi Chunav 2025: झुग्गी वाले युवाओं को 10 दिनों में रोजगार!

दिल्ली बीजेपी के सचिव विष्णु मित्तल ने कहा,'आज जिन लोगों को भी रोजगार मिला है, उन्हें अगले सात से 10 दिन में अप्वाइंटमेंट लेटर मिल जाएगा। लगभग 1,445 युवाओं को जल्द ही रोजगार दिया जाएगा।' कुछ दिन पहले जब दिल्ली बीजेपी के नेता और आरएसएस के पदाधिकारी जन-संपर्क अभियान के तहत झुग्गियों में रात्रि विश्राम कर रहे थे, तब दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने पार्टी की इस रणनीति पर जोरदार हमला बोला था।

इसे भी पढ़ें- Delhi Chunav 2025: कमजोर सीटों पर BJP इन उम्मीदवारों को दे सकती है चांस! कब जारी हो सकती है फाइनल लिस्ट?

उन्होंने कहा था कि '500 रुपए या सूट और शॉल पांच साल आपके काम नहीं आएंगे। अरविंद केजरीवाल के कार्यों से ही आपका काम चलेगा...फ्री बिजली, मुफ्त पानी, सरकारी स्कूलों में फ्री की पढ़ाई, मोहल्ला क्लिनिक और सरकारी अस्पतालों में अच्छी सुविधा, महिलाओं के लिए बस में फ्री यात्रा और हर महीने 2,100 रुपए का भत्ता।'

Delhi Chunav 2025: झुग्गी वाले वोट बैंक को ठोस संदेश देने की कोशिश

लेकिन, बीजेपी ने समाज के अंतिम कतार में खड़े वंचितों के बच्चों को कंपनियों में रोजगार दिलाने की कोशिश करके चुनाव से पहले एक बहुत बड़ा संकेत देने की कोशिश की है; और पार्टी को लगता है कि तात्कालिक नहीं ठोस सहायता उपलब्ध करवाकर ही इन लोगों का जीवन-स्तर बेहतर किया जा सकता है।

इस मौके पर दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल के तहत पूरे देश में 71,000 युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाया गया है। दिल्ली में बीजेपी झुग्गियों में पिछले 26 हफ्तों से रोजगार के मुद्दे पर काम कर रही है।'

Delhi Chunav 2025: बीजेपी झुग्गी-झोपड़ियों के वोटरों पर क्यों लगा रही है इतना जोर?

दिल्ली की 70 सीटों में से करीब 50 में झुग्गी-झोपड़ियां हैं, जिनमें से कम से कम 25 पर तो यहीं रहने वाले मतदाताओं के वोट से चुनावी नतीजे तय होते हैं। इन वोटरों की संख्या करीब 15 लाख है। ये वोटर 2013 में 'आप'के गठन से पहले कांग्रेस समर्थक माने जाते थे। लेकिन, उसके बाद पूरी तरह से केजरीवाल की 'आप' की ओर शिफ्ट हो गए। बीजेपी उन्हीं के बीच अपना जनाधार मजबूत करने में जुटी हुई है।

अगर बीजेपी के रोजगार मेले को दिल्ली विधानसभा चुनावों के नजरिए से देखें तो यह किरारी, वजीरपुर,नरेला,बाबरपुर,मादीपुर,शालीमार बाग,मटियाला,मोती नगर,राजेंद्रनगर,मॉडल टाऊन, आदर्श नगर,संगम विहार, तुगलकाबाद, बदरपुर,ओखला, अंबेडकर नगर, सीमापुरी, कोंडली और त्रिलोकपुरी जैसी सीटों के लिए खास हैं।

Delhi Chunav 2025: झुग्गी बस्तियों में रहती है दलितों और ओबीसी की बड़ी आबादी

दिल्ली की झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाली बड़ी आबादी दलितों और ओबीसी वोटरों की है। लोकसभा चुनावों में इंडिया ब्लॉक के अभियानों की वजह से बीजेपी को इन वोटों का काफी नुकसान होने के दावे किए जाते रहे हैं। तब यहां आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने गठबंधन करके चुनाव भी लड़ा था।

इसे भी पढ़ें- Delhi Election 2025: दिल्‍ली चुनाव के लिए भाजपा की लिस्‍ट में कौन-कौन हैं संभावित उम्‍मीदवार

लेकिन, फिर भी बीजेपी को 54% वोट मिले और 'आप' और कांग्रेस को मिलाकर भी मात्र 43% वोट आए थे। विपरीत परिस्थितियों में वोट शेयर का इतना बड़ा गैप बीजेपी को इस बार विधानसभा चुनावों में काफी हौसला दे रहा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+