Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Delhi Chunav 2025: दिल्ली में कैसे AAP के गढ़ में सेंध लगाने की तैयारी में जुटी है BJP

Delhi Assembly Election 2025: देश की राजधानी दिल्ली पर बीजेपी ने इस साल लोकसभा चुनाव के बाद तीसरी बार कब्जा किया है। लेकिन, दिल्ली सरकार की सत्ता से वह 26 साल से दूर है और इसके यह बहुत बड़ा सियासी 'दर्द' बन चुका है। वहीं आम आदमी पार्टी (AAP) दिल्ली सरकार में लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए वापस आने के लिए जोर लगा रही है। इसलिए, अबकी बार बीजेपी आप को दिल्ली की सत्ता से बेदखल करने के लिए कुछ पुराने तो कुछ नए प्रयोग कर रही है।

2013 के दिल्ली विधानसभा चुनावों में बीजेपी दिल्ली विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी,लेकिन सरकार बनाने से कुछ सीटों से चूक गई। लेकिन, उसके बाद से 'आप' ने इसपर जो एकतरफा कब्जा करना शुरू किया, वह थमने का नाम नहीं ले रहा। 2015 में वह 70 सीटों में से 67 जीत गई और 2020 में उसने 62 पर कब्जा कर लिया; और दोनों ही चुनावों में बाकी सीटें बीजेपी के खाते में गई और कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला।

delhi election

'आप' के वोटरों से बीजेपी ने लगाई आस
इस बार दिल्ली विधानसभा चुनावों के सिलसिले में बीजेपी कई महीने पहले से ही सक्रिय है। खुद आरएसएस भी उसकी रणनीतियों को अमलीजामा पहनाने में जुटा हुआ है। इस बार बीजेपी दिल्ली में महीनों पहले से जन-संपर्क अभियान शुरू कर चुकी है, लेकिन इसमें ज्यादा अहम बात ये है कि उसका पूरा फोकस सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के संकल्पित वोटरों को अपने पक्ष में करने पर है।

इसे भी पढ़ें- Delhi Election: ताहिर हुसैन को AIMIM ने दिया टिकट, दिल्ली दंगों का आरोपी इस सीट से लड़ेगा चुनाव, ओवैसी का ऐलान

सुरक्षित और झुग्गी-झोपड़ी वाली सीटों पर बीजेपी का ज्यादा फोकस
इस बार बीजेपी दिल्ली की 12 सुरक्षित (SC) सीटों पर ज्यादा फोकस कर रही है। साथ ही साथ उन विधानसभा सीटों पर शुरू से ही ज्यादा सक्रिय है, जिन इलाकों में झुग्गी-झोपड़ियों की भरमार है। एक बीजेपी सू्त्र ने वनइंडिया से बातचीत में कहा है कि दिल्ली की 20 विधानसभा सीटों को छोड़कर सभी में कुछ न कुछ झुग्गी-झोपड़ियां हैं और पार्टी का जन-संपर्क अभियान वहां लोकसभा चुनावों से पहले ही चल रहा है।

'आप' के गढ़ में सेंध लगाने की कोशिशों में जुटी है भाजपा
पार्टी सूत्र ने बताया कि इसके नेता 12 सुरक्षित सीटों पर लगातार प्रचार अभियान जारी रखे हुए हैं और हर हफ्ते किसी न किसी विधानसभा सीट पर विशेष कार्यक्रम आयोजन किए जा रहे हैं। बता दें कि 2020 में दिल्ली की सभी 12 सुरक्षित सीटों पर आम आदमी पार्टी का कब्जा हो गया था। असल में हमने जितनी भी सीटों की बात की है, वह सारी ही सीटें आम आदमी पार्टी का गढ़ मानी जाती हैं और बीजेपी इस बार वहीं पर इसके जनाधार को अपने पक्ष में करने के संघर्ष में जुटी हुई है।

'आप'के वोटरों के सामने दिल्ली सरकार की कमियां उजागर करने की कोशिश
ईटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले दिनों में बीजेपी के नेता इन सीटों पर अपना जन-संपर्क अभियान और तेज करेंगे और वहां आम आदमी पार्टी की खामियां उजागर करने का प्रायस करेंगे। पार्टी के जन-संपर्क अभियान का पहला चरण इसी हफ्ते पूरा होने की संभावना है।

जन-संपर्क पर बीजेपी नेताओं का है पूरा फोकस
दिल्ली चुनाव के लिए बीजेपी के सह-प्रभारी और इससे सटे गाजियाबाद के सांसद अतुल गर्ग ने बताया,'मैंने खुद दिल्ली के 6 जिलों का दौरा किया है और जन-संपर्क कार्यक्रमों के साथ-साथ संगठनात्मक बैठकें भी की हैं। इस हफ्ते के अंत तक हम दिल्ली के सभी जिलों को कवर कर लेंगे।'

इसके साथ ही गर्ग आरडब्ल्यूए और शहर के आवासीय कॉलोनियों में संवाद कार्यक्रमो में भी हिस्सा ले रहे हैं, जिसे में बीजेपी के अन्य नेता भी शामिल हो रहे हैं।

बीजेपी में गठबंधन की तैयारियों में भी जुटी बीजेपी
इन सबके अलावा बीजेपी दिल्ली में गठबंधन में चुनाव लड़ने की भी योजना बना रही है। वैसे भी 2020 में पार्टी ने जेडीयू के साथ गठबंधन किया था और 70 में से बुराड़ी और संगम विहार की सीटें उसने सहयोगी के लिए छोड़ी थी। इस बार बिहार की एलजेपी (रामविलास) (LJP-R) और हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (HAM) भी दिल्ली में बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ना चाहती है। इन दोनों की नजरें खासकर के सुरक्षित सीटों पर हैं, जिसपर आम आदमी पार्टी का दबदबा खत्म करने के लिए बीजेपी महीनों से जुटी हुई है।

इसे भी पढ़ें- Delhi Chunav 2025: दिल्ली में AAP क्यों काट रही है सीटिंग MLA का टिकट? जीती हुई सभी सीटों पर नया चेहरा

जेडीयू सूत्रों का कहना है फिलहाल सीटों के बंटवारे पर चर्चा हो रही है, लेकिन पार्टी दिल्ली चुनाव में बीजेपी के साथ मिलकर लड़ना चाहती है, यह तय है। सूत्रों ने बताया है कि अगले महीने के शुरू में इन चर्चाओं पर बीजेपी के बड़े नेता कोई न कोई फैसला ले लेंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+