Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'जेल में रहते हुए भी चुनाव जीतेंगा शिफा', ओखला में प्रचार करते हुए केजरीवाल पर गरम हुए असदुद्दीन ओवैसी

Delhi Chunav 2025 News: दिल्ली की चुनावी जंग में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM की एंट्री हो चुकी है। ओवैसी की पार्टी AIMIM दिल्ली में दो विधानसभा सीट ओखला और मुस्तफाबाद पर चुनाव लड़ने जा रही है। इस बीच, असदुद्दीन ओवैसी गुरुवार रात ओखला पहुंचे और यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला।

ओखला से पार्टी के उम्मीदवार शिफा-उर-रहमान के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, 'अगर अरविंद केजरीवाल इस देश में जमानत पा सकते हैं और छह महीने बाद चुनाव लड़ सकते हैं, तो एआईएमआईएम उम्मीदवार शिफा-उर-रहमान भी जेल के अंदर से चुनाव लड़ सकते हैं और जीत सकते हैं।'

Asaduddin Owaisi

न्यूज़ एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, एआईएमआईएम प्रमुख ने पार्टी उम्मीदवार शिफा-उर-रहमान के साथ तुलना करने के लिए जॉर्ज फर्नांडीज का उदाहरण दिया और कहा कि अगर फर्नांडीज 'बड़ौदा डायनामाइट मामले' में बिहार की जेल में रहते हुए चुनाव जीत सकते हैं, तो शिफा भी जेल में रहते हुए ओखला चुनाव जीतेंगे और विधायक बनेंगे।

ओवैसी ने कहा, 'क्या जॉर्ज फर्नांडीज के खिलाफ बड़ौदा डायनामाइट केस नहीं था? उन्होंने बिहार के मुजफ्फरपुर जेल में रहते हुए चुनाव जीता था। शिफा भी जेल में रहते हुए ओखला का चुनाव जीतेंगे और विधायक बनेंगे... यह प्रक्रिया उनके लिए सजा के तौर पर बनाई गई है। शिफा जेल में क्यों हैं और केजरीवाल जेल में क्यों नहीं हैं?'

उन्होंने आगे कहा कि केजरीवाल, सिसोदिया और अमानतुल्लाह को जमानत क्यों मिली, लेकिन शिफा और ताहिर को नहीं? अगर अरविंद केजरीवाल इस देश में जमानत पा सकते हैं और छह महीने बाद चुनाव लड़ सकते हैं, तो हम शिफा को जेल के अंदर से जिताएंगे। इस दौरान ओवैसी ने शिफा और ताहिर की उम्मीदवारी का विरोध करने के लिए अन्य राजनीतिक दलों की आलोचना की।

ओवैसी ने कहा कि जो लोग आपत्ति कर रहे हैं उन्हें शर्म आनी चाहिए। उन्होंने सवाल किया कि क्या उन्हें भारतीय संसद में वे सांसद नहीं दिखाई देते जिनके खिलाफ कई गंभीर मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि भारत की संसद में कुल जीते हुए उम्मीदवारों में से 250 ऐसे सांसद हैं जिन पर गंभीर मामले दर्ज हैं। 250 में से 170 सांसदों पर बलात्कार, हत्या, हत्या के प्रयास और अपहरण के मामले दर्ज हैं।

इनमें से 94 भाजपा के उम्मीदवार हैं, 32 कांग्रेस के उम्मीदवार हैं, 17 समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार हैं और 4 शिवसेना के उम्मीदवार हैं। वे भारत की संसद में बैठे हैं। और जिन लोगों ने कुछ नहीं किया, उन्हें पिछले 5 सालों से झूठे मामलों में जेल में डाल दिया गया है। जो लोग विरोध कर रहे हैं उन्हें शर्म आनी चाहिए।

इस दौरान ओवैसी ने कहा कि "तुम चुल्लू भर पानी में डूब मारो..." आप भारतीय संसद में आपराधिक मामलों वाले सांसदों को नहीं देख सकते, आप केवल उन्हें देखते हैं जो शिफा और ताहिर हैं।" आपको बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में AIMIM ने मुस्तफाबाद और ओखला निर्वाचन क्षेत्रों के लिए ताहिर हुसैन और शिफा उर रहमान को उम्मीदवार बनाया है।

इन दोनों पर 2020 के दिल्ली दंगों की बड़ी साजिश के मामले में आरोप लगाया गया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव 5 फरवरी को एक ही चरण में होंगे और वोटों की गिनती 8 फरवरी को होगी।

ये भी पढ़ें: Delhi Chunav 2025: क्या अरविंद केजरीवाल के बच्चे आएंगे पॉलिटिक्स में? जानिए क्या कहा AAP चीफ ने

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+