Delhi Chunav 2025: क्या अरविंद केजरीवाल के बच्चे आएंगे पॉलिटिक्स में? जानिए क्या कहा AAP चीफ ने
Delhi Chunav 2025 News: राजधानी दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी। वोटिंग से ठीक पहले दिल्ली का राजनीतिक माहौल काफी गरमाया हुआ है। भाजपा और कांग्रेस इस चुनाव में जीतकर अपना वनवास खत्म करना चाह रही है। वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) एक बार फिर से हैट्रिक लगाने की कोशिश में है।
सभी राजनीतिक पार्टियां दिल्ली वासियों के लिए नई-नई घोषणाएं कर रही है। इस बीच, आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल लगातार आप के पक्ष में जनता से वोट की अपील कर रहे हैं। केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी परिवारवाद के सख्त खिलाफ है। जी हां..यह बात अरविंद केजरीवाल ने शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में कही।

राजनीति में नहीं आएंगे बच्चे
न्यूज़ 18 की खबर के मुताबिक, पॉडकास्ट शो में शुभांकर मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल से पूछा क्या आपके बच्चे कभी पॉलिटिक्स में आएंगे? इस सवाल के जवाब में अरविंद केजरीवाल ने साफ कहा कि राजनीति में नहीं आएंगे। अगर आएंगे तो कोई और पार्टी में आएंगे, आम आदमी पार्टी में नहीं।
वंशवाद की राजनीतिक के खिलाफ है पार्टी
इतना ही नहीं, केजरीवाल ने आगे कहा, 'हम वंशवाद की राजनीति के खिलाफ हैं। हमारे बच्चे पॉलिटिक्स में नहीं आएंगे। अगर बच्चे पॉलिटिक्स में आएंगे तो आम आदमी पार्टी में नहीं, किसी और में। वंशवाद की राजनीति इस देश की एक प्रॉब्लम है।' आपको बता दें कि केजरीवाल के दो बच्चे हैं। बेटा पढ़ाई करता है, जबकि बेटी स्टार्टअप में है।
पत्नी सुनीता ने नहीं टूटने दिया पार्टी को
शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट शो में अरविंद केजरीवाल ने अपने जेल के दौरान के अनुभवों को साझा किया। पॉडकास्ट शो में उन्होंने बताया कि कैसे सुनीता केजरीवाल ने उनकी अनुपस्थिति में परिवार और पार्टी दोनों मामलों को संभाला। राजनीतिक अनुभव की कमी के बावजूद, उन्होंने सुनिश्चित किया कि आम आदमी पार्टी बरकरार रहे।
बिना राजनीतिक अनुभव के संभाली पार्टी
केजरीवाल ने कहा कि उनके जेल जाने के दौरान अगर आम आदमी पार्टी नहीं टूटी तो इसका 90 फीसदी क्रेडिट उन्हें (सुनीता केजरीवाल) ही जाता है। वह भी तब, जब उनके पास राजनीति का कोई अनुभव नहीं था। केजरीवाल ने कहा कि मेरी पत्नी ने मुझे सरप्राइज किया। उन्होंने गजब का काम किया।
सुनीता केजरीवाल की राजनीतिक भूमिका
पॉडकास्ट शो में जब सुनीता केजरीवाल को राजनीति में शामिल करने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने दृढ़ता से वंशवादी राजनीति के प्रति अपना विरोध जताया। उन्होंने साफ-साफ कहा कि अगेंस्ट डायनेस्टिक पॉलिटिक्स (वंशवाद की राजनीति)।
ये भी पढ़ें: Delhi Election 2025: केजरीवाल पर क्यों भड़कीं मायावती, 2008 के चुनाव नतीजों में छिपा है राज?
कांग्रेस से गठबंधन पर क्या कहा?
संभावित गठबंधनों पर चर्चा करते हुए केजरीवाल ने चुनाव के बाद कांग्रेस के साथ गठबंधन की किसी भी संभावना को खारिज कर दिया। उन्होंने पूरे विश्वास के साथ कहा कि कांग्रेस दिल्ली में एक भी सीट नहीं जीत पाएगी। उनके अनुसार, चुनाव न तो जुआ है और न ही लॉटरी, बल्कि वे मौके की बजाय रणनीतिक योजना पर विश्वास करते हैं।
संदीप दीक्षित का चुनावी मकसद
केजरीवाल ने संदीप दीक्षित की उम्मीदवारी पर भी टिप्पणी की, उन्होंने सुझाव दिया कि यह व्यक्तिगत प्रतिशोध से प्रेरित है। उन्होंने दावा किया कि दीक्षित ने जनता की पसंद के खिलाफ चुनाव लड़कर अपनी मां की चुनावी हार का बदला लेने का लक्ष्य रखा। क्योंकि जनता ने ही उनकी मां को हराया था।
ये भी पढ़ें: दिल्ली चुनाव से पहले केजरीवाल के किए ये नए वादे, धोबी समुदाय और बच्चों की शिक्षा को लेकर किया बड़ा ऐलान












Click it and Unblock the Notifications