Delhi chief minister list: दिल्ली में अब तक कौन-कौन बन चुका है मुख्यमंत्री? देखें पूरी लिस्ट
Delhi chief minister list: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 संपन्न हो चुके हैं। दिल्ली में 27 साल बाद भारतीय जनता पार्टी की सत्ता में वापसी होने जा रही है। जल्द ही देश की राजधानी दिल्ली को अपना 13वां मुख्यमंत्री मिलने वाला है। हालांकि दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? ये अभी भविष्य के अधर में हैं।
बता दें भारत की राजधानी दिल्ली में 1952 में पहला राज्य विधानसभा चुनाव हुआ। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के चौधरी ब्रह्म प्रकाश ने दिल्ली के पहले मुख्यमंत्री के तौर पर 17 मार्च 1952 को दिल्ली की सत्ता संभाली थी। प्रकाश 12 फरवरी 1955 तक मुख्यमंत्री रहे।

आपको जानकर ताज्जुब होगा कि दिल्ली में हुए 2025 से पहले हुए अब तक के विधानसभा चुनावों में भाजपा महज एक बार ही चुनाव जीती और सत्ता में आई लेकिन उसने सबसे अधिक मुख्यमंत्री दिल्ली को दिए। पांच साल के कार्यकाल में उसने मुख्यमंत्री के तौर पर तीन चेहरों को मौका दिया।
आम आदमी पार्टी ने लगातार तीन बार चुनाव जीती लेकिन उसने महज दो मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आतिशी दिल्ली को दिया।
दिल्ली में सबसे अधिक समय 15 साल तक सत्ता संभालने वाली कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली को शीला दीक्षित के तौर पर महज एक मुख्यमंत्री दिल्ली को दिया। आइए जानते हैं दिल्ली में मुख्यमंत्री की कुर्सी कौन- कौन दिग्गज नेता संभाल चुके हैं?
Delhi chief minister list: दिल्ली में अब तक कौन-कौन बन चुका है मुख्यमंत्री?
- आतिशी मार्लेना सिंह (आम आदमी पार्टी) 17 सितंबर 2024 से लेकर वर्तमान तक
- अरविंद केजरीवाल (आम आदमी पार्टी) 16 फरवरी 2020 से 17 सितंबर 2024 तक
- अरविंद केजरीवाल (आम आदमी पार्टी) 14 फरवरी 2015 से 15 फरवरी 2020 तक
- राष्ट्रपति शासन 14 फरवरी 2014 से 14 फरवरी 2015 तक
- अरविंद केजरीवाल (आम आदमी पार्टी) 28 दिसंबर 2013 से 14 फरवरी 2014
- शीला दीक्षित (कांग्रेस) 29 अक्टूबर 2008 से 28 दिसंबर 2013
- शीला दीक्षित (कांग्रेस) 01 दिसंबर 2003 29 अक्टूबर 2008
- शीला दीक्षित (कांग्रेस) 03 दिसंबर 1998 01 दिसंबर 2003
- सुषमा स्वराज (भाजपा) 12 अक्टूबर 1998 से 03 दिसंबर 1998
- साहिब सिंह वर्मा (भाजपा) 26 फरवरी 1996 से 12 अक्टूबर 1998 तक
- मदन लाल खुराना (भाजपा) 02 दिसंबर 1993 से 26 फरवरी 1996 तक
- गुरमुख निहाल सिंह (कांग्रेस) 12 फरवरी 1955 01 नवंबर 1956 तक
- चौधरी ब्रह्म प्रकाश (कांग्रेस) 17 मार्च 1952 से 12 फरवरी 1955 तक












Click it and Unblock the Notifications