दिल्‍ली मुख्‍यमंत्री केजरीवाल बोले- 2 जून को दोपहर बाद करूंगा आत्‍मसमर्पण, दिल्‍लीवासियों से किया ये वादा

दिल्‍ली शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अंतरित जमानत की अवधि बढ़ाए जाने से दिल्‍ली की कोर्ट से राहत नहीं मिली। केजरीवाल की अंतरिम जमानत की मांग पर राउज एवेन्यू कोर्ट का आदेश पांच जून को आएगा। वहीं शनिवार को आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने एक बार भी बताया कि वह 2 जून को तिहाड़ जेल पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करेंगे।

सीएम केजरीवाल ने बताया वो तिहाड़ जेल में पुलिस के सरेंडर करने के लिए दोपहर 3 बजे अपने घर से निकलेंगे उन्होंने कहा 2 जून को मैं तिहाड़ जेल वापस जाऊंगा। मुझे नहीं पता कि इस बार मैं कितने दिन जेल में रहूंगा, लेकिन मेरा हौसला बुलंद है। जब मैं जेल में था, तो मुझे कई तरह से प्रताड़ित किया गया।

Arvind Kejriwal

केजरीवाल ने बताया जेल में रहने के दौरान उनकी दवाइयां और इंसुलिन इंजेक्शन बंद कर दिए गए थे । केजरीवाल ने जेल में रहने के दौरान जनता की चिंता व्यक्त की और आश्वासन दिया कि दिल्ली का काम जारी रहेगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए केजरीवाल ने जेल में इंसुलिन की कमी के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खुलासा किया। 50 दिनों में उनका वजन 74 किलो से घटकर 64 किलो रह गया।

इसके साथ ही उन्‍होंने कहा सुप्रीम कोर्ट ने मुझे चुनाव प्रचार के लिए 21 दिन का समय दिया था। मुझे गर्व है कि मैं देश को तानाशाही से बचाने के लिए जेल जा रहा हूं। उन्होंने मुझे तोड़ने, झुकाने और कई तरह से चुप कराने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हुए।

केजरीवाल ने लोगों से अपने परिवार खासकर अपने बीमार माता-पिता के लिए मदद की अपील की। ​​उन्होंने कहा मैं जहां भी रहूंगा, दिल्ली का काम नहीं रुकने दूंगा। आपको फ्री बिजली और इलाज मिलता रहेगा। वापस आने के बाद मैं हर मां-बहन को हर महीने एक हजार रुपये देना शुरू करूंगा।

इसके साथ ही दोबारा केजरीवाल ने उत्तर प्रदेश और हरियाणा की सरकारों से दिल्ली में पानी की आपूर्ति की अपील की है। उन्होंने भीषण गर्मी के कारण बढ़ती मांग का जिक्र किया और दिल्लीवासियों को राहत पहुंचाने के लिए सहयोग का अनुरोध किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+