Delhi: करोड़ों के कैश, अमेरिकी डॉलर, क्रिप्टो धोकाधड़ी मामले में CBI की कार्रवाई, कैश गिनकर थक गए अधिकारी

Delhi: केंद्रीय जांच ऐजेंसी (CBI) को साइबर अपराध से संबंधित एक मामले की चल रही जांच में बड़ी सफलता हासिल हुई है। दिल्ली-NCR के 9 जगहों और हरियाणा के हिसार में दो स्थानों सहित दो राज्यों में 11 स्थानों पर तलाशी ली। जिसमें करोड़ों के कैश, अमेरिकी डॉलर के अलावा सोना चांदी बरामद की है। वहीं कई डिजिटल गैजेट भी बरामद की है।

CBI

करोड़ों के कैश बरामद

एजेंसी ने एक विज्ञप्ति में कहा, सीबीआई ने तलाशी के दौरान 1.08 करोड़ रुपये, 1000 अमेरिकी डॉलर की विदेशी मुद्रा, 252 ग्राम सोना और अन्य डिजिटल सामान बरामद किए। सीबीआई ने महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य का पता लगाया और छह लैपटॉप, आठ मोबाइल फोन और एक आईपैड जब्त किया।

जानिए क्या है पूरा मामला

14 फरवरी को CBI ने विश्वसनीय स्रोतों से मिली जानकारी के आधार पर ये कार्रवाई की गई थी।संदिग्ध, भारत और विदेशों में बैठे लोगों को फर्जी तकनीकी सहायता देकर और उनसे क्रिप्टोकरेंसी के रूप में पैसा ट्रांसफर करवाते थे। फिर उस पैसे को क्रिप्टो वॉलेट के माध्यम से भेजकर नकदी में परिवर्तन करते थे।इस मामले में तीन लोगों के ऊपर पहले से ही मामला दर्ज था।

ये भी पढ़ें Delhi New CM: तो क्या बिना चुनाव लड़े सीएम बन सकती हैं नुपूर शर्मा ! जानें क्या कहता है संविधान?

तीन लोगों के खिलाफ मामला पहले से ही है दर्ज

CBI की टीम ने कैश और लैपटॉप, मोबाइल फोन के अलावे वीओआईपी-आधारित कॉल करने और डार्कनेट तक पहुंचने के लिए कंप्यूटर प्रोग्राम के इस्तेमाल का भी पता चला।

सीबीआई ने पहले ही तीन आरोपियों के खिलाफ धारा 120 बी, 420 और 384 आईपीसी के साथ-साथ आईटी अधिनियम, 2000 की धारा 66 डी के तहत आरोप पत्र दायर किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+