Delhi Cantt Seat: दिल्ली की कैंट विधानसभा सीट पर क्या भुवन तंवर खिला पाएंगे कमल? AAP से होगी कड़ी टक्कर
Delhi Cantt Seat Assembly Election 2025: दिल्ली की कैंट विधानसभा सीट राजधानी की चर्चित सीटों में से एक है। दिल्ली की इस हॉट सीट पर फिलहाल आम आदमी पार्टी का कब्जा है लेकिन भाजपा ने अपने तेजतर्रार नेता भुवन तंवर को इस सीट से चुनाव मैदान में उतार कर केजरीवाल की पार्टी के लिए मुश्किल खड़ी कर दी है।
2025 के विधानसभा चुनाव में कैंट सीट पर भाजपा से भुवन तंवर का मुकाबला आम आदमी पार्टी के मौजूदा विधायक वीरेंद्र सिंह कादयान और कांग्रेस उम्मीवाद प्रदीप कुमार उपमन्यु से होगा।

भुवन तंवर ने भाजपा की जीत पर भरोसा जताया
भाजपा के भुवन तंवर ने 17 जनवरी को नामांकन के अंतिम दिन नॉमिनेशन दाखिल किया था। भुवन तंवर का समर्थन करने भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज खुद कैंट क्षेत्र में पहुंची थी और उन्होंने भाजपा के लिए वोट की अपील की थी। वहीं नामांकन करने के बाद भुवन तंवर ने कैंट सीट से भाजपा की जीत पर भरोसा जताया और कहा कि पार्टी कार्यकर्ता राष्ट्रीय राजधानी में "गूंगी-बिहारी" सरकार को हटाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
भुवन तंवर ''बहरी-गूंगी'' आप सरकार ने दिल्ली कैंट निर्वाचन क्षेत्र के लिए काम नहीं किया। हम इस निर्वाचन क्षेत्र और दिल्ली को भी जीतेंगे और एक ऐसी सरकार लाएंगे जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सुशासन के लिए काम करेगी।
दिल्ली कैंट विधानसभा सीट
दिल्ली कैंट विधानसभा सीट साउथ दिल्ली में आती है। 2020 में दिल्ली कैंट में कुल 49.17 प्रतिशत वोट पड़े थे जिसमें आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार वीरेंद्र सिंह कादयान ने 2020 में आम आदमी पार्टी से वीरेंद्र सिंह कदियान ने भारतीय जनता पार्टी के मनीष सिंह को 10590 वोटों के अंतर से हराया था।
दिल्ली कैंट सीट से उम्मीदवार
- भुवन तंवर (BJP)
- वीरेंद्र सिंह कादियान (AAP)
- प्रदीप कुमार उपमन्यु (Congress)
दिल्ली कैंट विधायकों की सूची (Delhi Cantt MLA List)
- 2020 वीरेंद्र सिंह कदियान
- 2015 सुरेंद्र सिंह
- 2013 सुरेंद्र सिंह
- 2008 करण सिंह तंवर
- 2003 अमरीश सिंह गौतम
- 1998 अमरीश सिंह गौतम
- 1993 ज्ञान चंद बीजेपी
इस लिंक को क्लिक कर देखें वोट शेयर












Click it and Unblock the Notifications