दिल्‍ली CAG रिपोर्ट में हुए खुलासे के बाद बुरी तरह घिरी आम आदमी पार्टी का आया पहला रिएक्‍शन, जानें क्‍या कहा?

Delhi News: दिल्ली विधानसभा सत्र में शुक्रवार को CAG (नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक) की दूसरी रिपोर्ट पेश की गई। इस रिपार्ट में दिल्‍ली में पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े चौंका देने वाले खुलासे हुए हैं।

दिल्‍ली पर 11 साल शासन करने वाली अरविंद केजरीवाल सरकार जो दिल्ली में वर्ल्‍ड क्‍लास स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाएं देने का दावा करती थी उसकी पूरी पोल विधानसभा सत्र में भाजपा सरकार द्वारा पेश की गई कैग रिपोर्ट में हो गया है। आइए जानते हैं कैग रिपार्ट में हुए खुलासे पर आम आदमी पार्टी ने क्‍या रिएक्‍शन दिया?

Gopal Rai

शुक्रवार को विधानसभा में पेश की गई कैग रिपोर्ट में हुए खुलासे के बाद बुरी तरह घिरी आम आम आदमी पार्टी के विधायक और पिछली दिल्‍ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त की है।

कैग रिपोर्ट पर क्‍या बोली AAP?

गोपाल राय ने कहा "CAG रिपोर्ट को विधानसभा में पेश किया जाता है, जिसके बाद इसे विश्लेषण के लिए PAC के पास भेजा जाता है। बीजेपी CAG रिपोर्ट को सदन के पटल पर नहीं रखना चाहती है, वे सिर्फ सरकार बनाने के बाद भी आरोप-प्रत्यारोप का खेल खेलना चाहते हैं। वे सभी रिपोर्ट एक साथ सदन के पटल पर रख सकते थे, लेकिन वे इसे एक-एक करके कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा वे सिर्फ इस दोषारोपण का खेल खेलकर अपने वादों पर काम करने से बचने की कोशिश कर रहे हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+