Delhi Budget 2025 Updates: 'जनता को मिलेगा ₹10 लाख का बीमा', बजट में सीएम रेखा गुप्ता के बड़े ऐलान

Delhi Budget 2025 Live Updates: आज दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता विधानसभा में बजट 2025 पेश किया। वित्त विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहीं रेखा गुप्ता 27 साल बाद भाजपा सरकार का पहला बजट पेश किया जिसमें कई बड़े ऐलान किए गए।

Delhi Budget 2025 Live Updates

दिल्ली बजट 2025 से जुड़े हर अपडेट्स के लिए इस लाइव ब्लॉग को रीफ्रेश करते ​रहिए।

LIVE Feed
Mar 25, 2025, 12:37 PM IST

स्मार्ट क्लास के लिए 100 करोड़ का बजट- रेखा गुप्ता

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शिक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल करते हुए ऐलान किया कि हम पीएम श्री स्कूलों की तर्ज पर दिल्ली में 'सीएम श्री स्कूल' शुरू करेंगे, जिसके लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। साथ ही, 175 सरकारी स्कूलों में नए कंप्यूटर प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएंगी। शिक्षा को डिजिटल बनाने के लिए 100 करोड़ रुपये से स्मार्ट क्लासरूम विकसित किए जाएंगे।
Mar 25, 2025, 12:33 PM IST

6,874 करोड़ के बजट से दिल्ली के अस्पतालों का कायाकल्प

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्वास्थ्य बजट पेश करते हुए ऐतिहासिक घोषणाएं कीं। स्वास्थ्य सेवाओं के लिए रिकॉर्ड 6,874 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है। इसमें 10-12 अधूरे पड़े अस्पतालों को पूरा करने के लिए विशेष 1,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। आयुष्मान भारत योजना के तहत 'आरोग्य आयुष मंदिर' परियोजना को 320 करोड़ रुपये का बजट दिया गया है।
Mar 25, 2025, 12:31 PM IST

बजट भाषण में शिक्षा क्षेत्र के लिए बड़ी घोषणा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बजट भाषण में शिक्षा क्षेत्र के लिए बड़ी घोषणा करते हुए कहा, हम दिल्ली के 100 सरकारी स्कूलों में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के नाम से भाषा प्रयोगशालाएं स्थापित करेंगे। इन AI-संचालित लैब्स में छात्रों को विभिन्न भाषाएं सीखने की आधुनिक सुविधा मिलेगी। इसके अलावा, हमने शिक्षा को और अधिक डिजिटल बनाने के लिए 100 करोड़ रुपये की लागत से स्मार्ट क्लासरूम विकसित करने का भी प्रावधान किया है।
Mar 25, 2025, 12:29 PM IST

AAP के वादों को पूरा करेगी हमारी सरकार: सीएम रेखा गुप्ता

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बजट भाषण में AAP सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा, "हमारे और उनके (AAP) बीच बहुत अंतर है। आपने (AAP) केवल वादे किए, हम उन्हें पूरा करेंगे। आपने अन्य राज्यों की सरकारों को गालियां दीं, हम सद्भाव बनाकर सबके साथ मिलकर काम करेंगे। आपने 'शीश महल' बनवाए, हम गरीबों के लिए घर बनाएंगे। आपने लाखों रुपये के फैंसी शौचालय लगवाए, हम झुग्गी बस्तियों के लोगों के लिए शौचालय बनाएंगे।"
Mar 25, 2025, 12:17 PM IST

स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर सीएम रेखा गुप्ता का जोर

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर चिंता जताते हुए कहा, आज हमारे अस्पतालों में बुनियादी सुविधाएं तक नदारद हैं। पिछली सरकार ने 24 प्रोजेक्ट्स पर करोड़ों रुपये बहाए, मगर नतीजा शून्य रहा। इनमें से 7 प्रोजेक्ट तो जल्दबाजी में बनाए गए थे, जो आज बेकार पड़े हैं। अब हमने स्वास्थ्य ढांचा मजबूत करने के लिए 1000 करोड़ रुपये का विशेष प्रावधान किया है। नई स्वास्थ्य नीति लाएंगे और सिस्टम को आधुनिक बनाएंगे ताकि हर नागरिक को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें।
Mar 25, 2025, 11:57 AM IST

पिछली सरकार ने योजनाओं से ज्यादा विज्ञापनों पर खर्च किया: सीएम रेखा गुप्ता

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बजट पेश करते हुए पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, "पिछली सरकार ने योजनाओं को लागू करने के बजाय उनके विज्ञापनों पर ज्यादा पैसा बर्बाद किया। जनता के पैसे से विकास कार्यों की बजाय सिर्फ प्रचार किया गया। हमारी सरकार जमीनी स्तर पर काम करेगी और बजट का हर रुपया जरूरतमंदों तक पहुंचाएगी।"
Mar 25, 2025, 11:53 AM IST

झुग्गियों के विकास के लिए 696 करोड़ का बजट: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "दिल्ली की एक बड़ी आबादी आज भी झुग्गियों में रहती है। पहले बजट बनता था, पर खर्च नहीं होता था। अब हम झुग्गी-झोपड़ियों और जेजे कॉलोनियों में बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के लिए 696 करोड़ रुपये आवंटित कर रहे हैं। कुछ लोग दुष्प्रचार करते हैं कि बीजेपी झुग्गियां तोड़ देगी, लेकिन हमने इनके लिए पिछले बजट से 157% अधिक राशि रखी है। पिछली सरकार ने पीएम आवास योजना का लाभ दिल्ली तक नहीं पहुंचने दिया। हमारी सरकार इस योजना को पूरी तरह लागू करेगी, ताकि गरीबों को उचित आवास मिल सके।"
Mar 25, 2025, 11:50 AM IST

दिल्ली के विकास के लिए 28,000 करोड़ का पूंजीगत व्यय प्रस्ताव

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूंजीगत व्यय के लिए 28,000 करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा।
Mar 25, 2025, 11:49 AM IST

दिल्ली-एनसीआर कनेक्टिविटी के लिए 1,000 करोड़ का बजट आवंटन

दिल्ली-एनसीआर में बेहतर कनेक्टिविटी के लिए, वित्त वर्ष 2026 के बजट में 1,000 करोड़ रुपये आवंटित: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
Mar 25, 2025, 11:40 AM IST

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा करते हुए कहा

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा करते हुए कहा, अब दिल्ली की गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ मिलेगा। इस योजना के तहत महिलाओं को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी, जिससे गर्भावस्था व प्रसूति के दौरान पोषण संबंधी जरूरतों के साथ-साथ मजदूरी के नुकसान की भरपाई भी हो सकेगी।
Mar 25, 2025, 11:37 AM IST

दिल्ली में जल्द लागू होगी आयुष्मान भारत योजना

पिछली सरकार ने आयुष्मान भारत योजना को दिल्ली में लागू नहीं होने दिया, क्योंकि तत्कालीन मुख्यमंत्री इस पर अपना नाम चाहते थे। हम जल्द ही इसे लागू कर दिल्लीवासियों को लाभ पहुंचाएंगे।
Mar 25, 2025, 11:35 AM IST

महिला समृद्धि योजना के लिए 5100 करोड़

बजट पेश करते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने घोषणा की, "महिला सशक्तिकरण के लिए महिला समृद्धि योजना को 5100 करोड़ रुपये आवंटित किए जाएंगे। हमारी सरकार झुग्गी-बस्तियों और अनाधिकृत कॉलोनियों तक भी गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाएगी।"
Mar 25, 2025, 11:28 AM IST

दिल्ली एक दशक से विकास से पिछड़ी

बजट भाषण के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, हमारा बजट 'सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास' के सिद्धांत पर आधारित है। लेकिन यह देखकर दुख होता है कि पिछले 10 सालों में दिल्ली हर क्षेत्र में पिछड़ती गई – टूटी सड़कें, प्रदूषित यमुना, अस्त-व्यस्त स्वास्थ्य सेवाएं और बढ़ता वायु प्रदूषण इसके गवाह हैं।
Mar 25, 2025, 11:27 AM IST

पिछली AAP सरकार पर CM रेखा गुप्ता का हमला

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी की पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, "पिछली सरकार की नाकाम नीतियों की वजह से दिल्ली की जनता को मुश्किलें झेलनी पड़ीं। उन्होंने अर्थव्यवस्था को दीमक की तरह खोखला कर दिया। सरकारी खजाने में राजस्व कम इसलिए आया क्योंकि पैसा उन लोगों तक पहुंच रहा था जो पिछली सरकार से जुड़े थे, न कि जनता के कल्याण में। यही वजह है कि दिल्ली विकास में पिछड़ गई।
Mar 25, 2025, 11:22 AM IST

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पेश कर रहीं बजट, सदन में लगे मोदी मोदी के नारे

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता 'मोदी-मोदी' के नारों के बीच दिल्ली का बजट पेश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि यह बजट सिर्फ सरकार के वित्तीय स्वास्थ्य के बारे में नहीं, बल्कि दिल्लीवासियों के सपनों और आकांक्षाओं के बारे में है।
Mar 25, 2025, 11:19 AM IST

दिल्ली के लिए यह एक लाख करोड़ रुपये का ऐतिहासिक बजट

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह एक लाख करोड़ रुपये का ऐतिहासिक बजट है।
Mar 25, 2025, 11:14 AM IST

बजट 2025-26 पेश कर रहीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

बजट 2025-26 पेश कर रहीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता।
Mar 25, 2025, 11:11 AM IST

बजट प्रस्तुति से पूर्व अध्यक्ष गुप्ता का उद्घाटन भाषण

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता बजट प्रस्तुति से पहले अपने उद्घाटन भाषण दे रहे हैं।
Mar 25, 2025, 11:03 AM IST

सीएम रेखा गुप्ता आज पेश करेंगी दिल्ली का बजट 2025-26

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज बजट 2025-26 पेश करने जा रही हैं।
Mar 25, 2025, 10:40 AM IST

'जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा बजट'

दिल्ली बजट पर विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा, "आज एक नई शुरुआत होने जा रही है। यह दिल्ली विधानसभा बजट सत्र का दूसरा दिन है। आज, मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री रेखा गुप्ता बजट पेश करेंगी...यह बजट जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा।"
Mar 25, 2025, 10:24 AM IST

सीएम रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में बजट पूर्व कैबिनेट बैठक

दिल्ली सरकार के मंत्रियों ने आज सरकार का पहला बजट पेश करने से पहले कैबिनेट बैठक की।
Mar 25, 2025, 10:04 AM IST

सीएम रेखा गुप्ता ने हनुमान मंदिर में की पूजा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज सरकार का पहला बजट पेश करने से पहले कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की।
Mar 25, 2025, 9:51 AM IST

दिल्ली का पहला ऐतिहासिक बजट होगा: मंत्री वर्मा

दिल्ली सरकार के आज पेश किए जाने वाले पहले बजट पर मंत्री परवेश वर्मा ने कहा, "यह एक ऐतिहासिक बजट होने जा रहा है। दिल्लीवासियों को खुशी मिलेगी।"
Mar 25, 2025, 9:49 AM IST

मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा

दिल्ली सरकार के आज पेश किए जाने वाले पहले बजट पर मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा, "यह एक ऐतिहासिक बजट है। यह दिल्ली के विकास का बजट है।"
Mar 25, 2025, 9:36 AM IST

सीएम रेखा गुप्ता: 'बजरंग बली दिल्ली का कल्याण करेंगे'

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "बजरंग बली दिल्ली का भला करेंगे। दिल्ली तरक्की करेगी, और राम राज्य की स्थापना होगी।"
Mar 25, 2025, 9:35 AM IST

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हनुमान मंदिर में किए दर्शन

बजट पेश करने से पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कनॉट प्लेस स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर के दर्शन किए। शपथ ग्रहण समारोह से पहले भी गुप्ता ने यमुना बाजार के पास स्थित 'मरघट वाले हनुमान जी' मंदिर में पूजा-अर्चना की थी।
Mar 25, 2025, 9:28 AM IST

दिल्ली बजट 2025 लाइव: मंत्री परवेश वर्मा अपने आवास से रवाना हुए

दिल्ली बजट 2025 लाइव: मंत्री परवेश वर्मा अपने आवास से रवाना हुए।
Mar 25, 2025, 9:24 AM IST

बजट 80,000 करोड़ रुपये के पार जाने की उम्मीद

पिछले साल आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने 76,000 करोड़ रुपये का बजट 2024-25 पेश किया था, जिसे बाद में 77,000 करोड़ रुपये तक बढ़ाया गया। इस बार विधानसभा में पेश किया जाने वाला बजट 2025-26, 80,000 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर सकता है।
Mar 25, 2025, 9:03 AM IST

दिल्ली बजट से पहले मंत्रियों ने हनुमान मंदिर में की पूजा

दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा और रविंदर इंद्रजीत सिंह कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज राष्ट्रीय राजधानी के लिए बजट 2025-26 पेश करेंगी।
Mar 25, 2025, 8:46 AM IST

वित्त मंत्री रेखा गुप्ता आज एक ऐतिहासिक बजट पेश करेंगी— मंत्री पंकज कुमार सिंह

मंत्री पंकज कुमार सिंह ने कहा, "हमारी मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री रेखा गुप्ता आज एक ऐतिहासिक बजट पेश करेंगी। यह बजट दिल्ली को बेहतर और सुंदर बनाने का एक नया अवसर लाएगा।
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+