6 बच्चों की मौत... हृदयविदारक घटना, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, बोले सीएम केजरीवाल
दिल्ली के बेबी केयर अस्पताल में हुए हादसे पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दुख जाहिर करते हुए कहा यह घटना हृदयविदारक है। हम इस दुख की घड़ी में आपके साथ खड़े हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा बच्चों के अस्पताल में आग की ये घटना हृदयविदारक है। इस हादसे में जिन्होंने अपने मासूम बच्चों को खोया उनके साथ हम सब खड़े हैं। घटनास्थल पर सरकार और प्रशासन के अधिकारी घायलों को इलाज मुहैया करवाने में लगे हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना के कारणों की जाँच की जा रही है और जो भी इस लापरवाही का ज़िम्मेदार होगा वो बख्शा नहीं जाएगा।वहीं दिल्ली में हुए भीषण हादसे पर दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दुख जाहिर किया है।
सौरभ भारद्वाज ने कहा यह बहुद ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। मैंने स्वास्थ्य सचिव इस इस घटना की जानकारी ली है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जो लोग भी इस घटना के लिए जिम्मेदार हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दुख की घड़ी में सहानुभूति के सारे शब्द कम हैं। मेरी पूरी कोशिश रहेगी कि दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा। पूरी जाँच की जाएगी।
इस हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दुख जाहिर करते हुए कहा दिल्ली में कई बच्चों की मौत की खबर हृदयविदारक है। ईश्वर पीड़ित परिवारों को इस दुख को सहन करने की हिम्मत दे। मैं घायल बच्चों के जल्द से जल्द स्वस्थ्य होने की कामना करती हूं।
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जाहिर करते हुए कहा दिल्ली के अस्पताल में आग की घटना दुखद है। ईश्वर पीड़ित परिवारों को इस असहनीय दुख को सहन करने की हिम्मत दें। घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करती हूं।
वहीं दिल्ली पुलिस ने बताया कि घटना के बाद विवेक विहार स्थित न्यू बोर्न बेबी केयर हॉस्पिटल के मालिक पश्चिम विहार निवासी नवीन किची अभी भी फरार है। धारा 336 और 304ए के तहत FIR दर्ज़ की जा रही है।
बता दें कि इस हादसे में 12 शिशुओं को रेस्क्यू करके बाहर निकाला गया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। एक बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे में 6 की मौत हो गई है।
गौर करने वाली बात है कि इससे पहले गुजरात के राजकोट में भी भीषण हादसा सामने आया था। इस हादसे में 27 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। यह हादसा राजकोट स्थित गेमिंग जोन में हुआ।












Click it and Unblock the Notifications