Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव की वो 5 सीटें, जहां एकतरफा पड़े वोट, AAP के सामने कोई नहीं टिक सका
Delhi Vidhan Sabha Chuanv 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। भारतीय चुनाव आयोग (ECI) नए साल 2025 के पहले माह में दिल्ली चुनावों की घोषणा कर सकता है। फरवरी 2025 में दिल्ली विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। इससे पहले सियासी दल दिल्ली के मैदान में प्रत्याशी उतारने में जुटे हैं।
7वीं दिल्ली विधानसभा का अंतिम सत्र 5 दिसंबर 2024 को हुआ है। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 से पहले 74वीं आखिरी बैठक हुई, जिसे अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है। चुनाव आयोग 6 जनवरी 2025 को अंतिम मतदाता सूची जारी कर सकता है।
यह भी पढ़ें- Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांटे की टक्कर वाली 5 सीटें, चुनाव परिणाम पर रही सबकी नजरें

70 सीटों वाली दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों के ऐलान से पहले आइए जानते हैं पिछले चुनाव की वो पांच सीटें, जहां हार-जीत का अंतर सबसे अधिक रहा। मतलब किसी एक प्रत्याशी के पक्ष में ताबड़तोड़ वोटिंग हुई।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में सबसे कम अंतर वाली 5 सीटें
1. बुराड़ी विधानसभा चुनाव 2025 (Burari Assembly Elections 2025)
दिल्ली की बुराड़ी विधानसभा सीट पर 11 साल से आम आदमी पार्टी का कब्जा है। साल 2013, 2015 और 2020 में आम आदमी पार्टी के संजीव झा ने जीत दर्ज की। साल 2020 के दिल्ली चुनाव में आप के संजीव झा ने 139,598 वोट हासिल किए जबकि JD(U) के शैलेंद्र कुमार को 51,440 वोट मिले। झा की जीत का अंतर 88,158 वोट रहा।
2. ओखला विधानसभा चुनाव 2025 (Okhla Assembly Elections 2025)
दिल्ली विधानसभा चुनाव में साल 2015 से ओखला सीट पर आम आदमी पार्टी के Amanatullah Khan जीत रहे हैं। अमानतुल्लाह ख़ान ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में 130,367 वोट हासिल किए और बीजेपी के ब्रह्म सिंह को 71,827 वोटों से हराया।
3. सीमापुरी विधानसभा चुनाव 2025 (Seemapuri Assembly Elections 2025)
दिल्ली की सीमापुरी सीट पर साल 2013 से आम आदमी पार्टी जीत रही है। पहले धमेंद्र सिंह व 2015 और 2020 में राजेंद्र पाल गौतम जीते। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में आप के राजेंद्र पाल गौतम ने 88,392 वोट हासिल करते हुए एलजेपी के संत लाल को 56108 वोटों से हराया। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए आम आदमी पार्टी ने सीमापुरी सीट से वीरसिंह धींगन को मैदान में उतारा है।
4. मटिया महल विधानसभा चुनाव 2025 (Matia Mahal Assembly Elections 2025)
दिल्ली की मटिया महल विधानसभा सीट पर दो चुनावों से आम आदमी पार्टी का कब्जा है। साल 2020 के दिल्ली चुनाव में यहां से शोएब इकबाल ने 67,282 वोट हासिल करते हुए भाजपा के रविंद्र गुप्ता को 50,241 वोटों से हराया।
5. सुलतानपुर माजरा चुनाव 2025 (Sultanpur Majra Assembly Elections 2025)
उत्तर-पश्चिम दिल्ली की सुलतानपुर माजरा सीट पर दो चुनावों में आम आदमी पार्टी जीती। दिल्ली चुनाव 2020 में आदमी पार्टी के मुकेश कुमार अहलावत ने 74,573 वोट हासिल करते हुए बीजेपी के राम चंद्र चावरिया को 48,052 मतों के अंतर से हराया।












Click it and Unblock the Notifications