Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Delhi Election: दिल्ली की इन 5 सीटों को लेकर AAP सबसे ज्यादा है परेशान! पिछली बार मुश्किल से मिली थी जीत

Delhi Assembly Election 2025: आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आगामी विधानसभा चुनाव नई दिल्ली सीट से लड़ेंगे। आप पार्टी ने रविवार (15 दिसंबर) को अपने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है। चौथी लिस्ट में कुल 38 उम्मीदवारों के नाम हैं, जिनमें से 36 मौजूदा विधायक हैं। इसके साथ ही आप ने 70 सीटों की लिस्ट जारी कर दी है।

मुख्यमंत्री आतिशी कालकाजी सीट से चुनाव लड़ेंगी, ग्रेटर कैलाश से स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज, बाबरपुर से गोपाल राय, मालवीय नगर से सोमनाथ भारती, राजिंदर से दुर्गेश पाठक और बल्लीमारान से इमरान हुसैन शामिल हैं। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद सत्येंद्र जैन फिर से शकूरबस्ती सीट से चुनाव लड़ेंगे। लेकिन दिल्ली की इन 70 सीटों में से 5 सीटें AAP के लिए मुसीबत बनी हुई है।

Delhi Assembly Election 2025

असल में 2020 के विधानसभा चुनाव में दिल्ली की 5 सीटों पर आप के उम्मीदवार काफी कम वोट से जीते थे। ऐसे में आप पार्टी ने इन पांच सीटों में से तीन सीटों पर एंटी इनकंबेंसी का काट खोजने के लिए तीन सीटों पर उम्मीदवार तक बदल दिए हैं। इसमें एक सीट दिल्ली सरकार के उप मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री रहे मनीष सिसोदिया की भी पटपड़गंज है। आइए जानें इन पांच सीटों पर जीत का अंतर क्या था?

🔴 1. बिजवासन विधानसभा सीट

बिजवासन विधानसभा सीट 2020 के चुनाव में आम आदमी पार्टी के खाते में गई थी। यहां आम आदमी पार्टी के भूपेंद्र सिंह जून को भाजपा के उम्मीदवार प्रकाश राणा के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली थी। भूपेंद्र सिंह जून सिर्फ 753 वोटों से जीते थे। इसलिए आप पार्टी ने इस बार भूपिंदर सिंह जून की जगह सुरेंदर भारद्वाज को टिकट दिया है।

🔴 2. आदर्श नगर विधानसभा सीट

2020 के चुनाव में आदर्श नगर विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के पवन शर्मा विजेता रहे थे। इस सीट पर पवन शर्मा विजेता भाजपा के नेता राज कुमार भाटिया से सिर्फ 1,589 वोटों से जीते थे। आप ने इस बार 2025 के चुनाव में विधायक पवन शर्मा पर भरोसा नहीं जताया है। आप ने पवन शर्मा की जगह मुकेश गोयल को टिकट दिया है।

🔴 3. कस्तूरबा नगर विधानसभा सीट

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मदन लाल कस्तूरबा नगर विधानसभा सीट से महज 3,165 मतों के अंतर से जीते थे। उन्हें भाजपा नेता रवींद्र चौधरी ने कड़ी चुनौती दी थी। आप ने 2025 के चुनावों में मौजूदा विधायक मदन लाल का टिकट काट दिया है। आप ने यहां से रमेश पहलवान को टिकट दिया है।

🔴 4. पटपड़गंज विधानसभा सीट

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार और दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पटपड़गंज विधानसभा सीट से सिर्फ 3,207 मतों से जीते थे। आप इस बार मनीष सिसोदिया को जंगपुरा से चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं आप ने पटपड़गंज से अवध ओझा को टिकट दिया है।

🔴 5. शालीमार बाग विधानसभा सीट

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार बंदना कुमारी 3440 वोटों से जीती थी। यहां भाजपा की रेखा कुमारी ने इन्हं कड़ी टक्कर दी थी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+