Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दिल्ली में आज से महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना का रजिस्ट्रेशन, किन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत

Delhi Assembly Election 2025: आम आदमी पार्टी (AAP) की दो प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना ( Mukhyamantri Mahila Samman Yojana) और संजीवनी योजना (Sanjeevni Yojana) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज से शुरू होने वाली है।

आप का मानना ​​है कि ये आगामी 2025 के विधानसभा चुनावों में उसके लिए गेमचेंजर साबित हो सकती हैं। आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की कि एक डोर-टू-डोर अभियान शुरू किया जाएगा, जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं की दिल्ली के सभी मोहल्लों में जाकर इन दोनों योजनाओं के लिए पात्र नागरिकों की पहचान करेंगी और उनका नामांकन करेंगी।

Mahila Samman Yojana

🔴 Mahila Samman Yojana: क्या है महिला सम्मान योजना

दिल्ली सरकार ने 2024-25 के बजट में 'मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना' की घोषणा की थी। इस योजना के तहत 18 वर्ष से ऊपर की सभी महिलाओं को 1,000 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे। पूर्व सीएम केजरीवाल ने कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में चुनाव जीतकर वापस आती है तो तो यह राशि बढ़ाकर 2,100 रुपये की जाएगी।

🔴 महिला सम्मान योजना: आज से हो रहा है रजिस्ट्रेशन, किन दस्वावेजों की होगी जरूरत?

महिला सम्मान योजना का रजिस्ट्रेशन सोमवार 23 दिसंबर को शुरू होगा। आप के कार्यकर्ता घर-घर जाकर पंजीकरण पूरा करेंगे। रजिस्ट्रेशन के लिए महिला लाभार्थियों को अपनी वोटर आईडी दिखानी होगी। दिल्ली में सभी पात्र महिला मतदाताओं को इसका लाभ मिलेगा। रजिस्ट्रेशन के बाद सभी महिला कार्यकर्ताओं को पंजीकरण कार्ड दिया जाएगा। इस पंजीकरण कार्ड का नाम ''केजरीवाल कवच कार्ड'' रखा गया है।

🔴 what is Sanjeevani Yojana: क्या है संजीवनी योजना, आज से होगा रजिस्ट्रेशन

संजीवनी योजना का भी होगा रजिस्ट्रेशन आज से शुरू होगा। हाल ही में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने संजीवनी योजना की घोषणा की, जो दिल्ली में सभी वरिष्ठ नागरिकों यानी 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को लाभ पहुंचाएगी।

इस योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु के दिल्ली निवासी अस्पतालों में मुफ्त इलाज पाने के पात्र होंगे। यह योजना केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना से अलग है, जो वर्तमान में दिल्ली में लागू नहीं है। बुजुर्गों का पंजीकरण आप के कार्यकर्ता उनके घरों पर करेंगे। इसके लिए भी आधार कार्ड की जरूरत होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+