Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Delhi Election 2025: दिल्ली चुनाव में AAP के सामने हैं ये 5 चुनौतियां, केजरीवाल की राह नहीं होगी आसान!

Delhi Election 2025: दिल्ली में विधानसभा चुनाव फरवरी 2025 में होने वाले हैं। दिल्ली चुनाव में अहम मुकाबला आम आदमी पार्टी (AAP) भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस के बीच है। आप ने दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है, वहीं कांग्रेस ने अपने 21 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है। भाजपा ने फिलहाल नामों पर चर्चा कर रही है।

आप (AAP) दिल्ली में फिर से सत्ता में आने की कोशिश कर रही है लेकिन पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल के लिए ये चुनाव जीतना आसान नहीं होगा। आप को इस चुनाव में कई गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, जो पार्टी की स्थिति और प्रदर्शन को प्रभावित कर सकती हैं।

DELHI ELECTION 2025

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप के सामने एंटी इनकंबेंसी, विपक्षी पार्टियां कांग्रेस और भाजपा का मजबूती से चुनाव लड़ना, आंतरिक असंतोष और नेताओं का पार्टी छोड़ना, प्रभावी चुनावी रणनीति की कमी, घोटाले और भ्रष्टाचार के आरोप और बड़े पैमाने पर प्रवासी वोटरों का असर ऐसे कई चैलेंज हैं, जो इस चुनाव में आप पर प्रभावी रहेंगे।

Delhi Election 2025: आप आदमी पार्टी (AAP) के सामने हैं ये 5 चैलेंज?

🔴1. एंटी इनकंबेंसी (Anti-Incumbency)

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) के सामने एंटी इनकंबेंसी का खतरा सबसे बड़ी चुनौती है। दिल्ली में आप 10 सालों की सत्ता विरोधी लहर का सामना कर रही है। जनता की उम्मीदें समय के साथ बढ़ती हैं और अगर सरकार उन पर खरा नहीं उतरती है तो बदलाव की मांग बढ़ जाती है। एंटी इनकंबेंसी से निपटने के लिए आप ने इस बार मनीष सिसोदिया और राखी बिड़ला जैसे दिग्गज नेताओं की विधानसभा सीट बदल दी है। पार्टी ने दर्जनों मौजूदा विधायक का टिकट काटा है।

🔴 2. घोटाले के आरोप

अरविंद केजरीवा, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन समेत आप के कई दिग्गज नेता पर घोटाले का आरोप है। घोटाले के आरोप दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए एक गंभीर चुनौती बन सकते हैं। चुनावी अभियान के दौरान ये AAP की छवि पर नकारात्मक असर डाल रहे हैं। AAP ने अपने शासन के शुरुआती दिनों में भ्रष्टाचार मुक्त राजनीति का वादा किया था लेकिन अब केजरीवाल और अन्य प्रमुख नेताओं पर ही घोटाले के आरोप हैं, जिसने पार्टी की भ्रष्टाचार विरोधी छवि को गहरी चोट पहुंचाई है। कांग्रेस और भाजपा इस चुनाव में आप को भ्रष्टाचार के आरोपों में घेरने की कोशिश में है।

🔴 3. पार्टी छोड़कर गए पुराने साथी

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आप पार्टी के कई पुराने नेताओं ने पार्टी छोड़ दी है। कैलाश गहलोत, सीलमपुर के विधायक अब्दुल रहमान, समेत कई मजबूत कार्यकर्ताओं ने भी पिछले कुछ महीनों में पार्टी छोड़ दी है। AAP के पुराने नेताओं का पार्टी छोड़ना दिल्ली चुनाव में पार्टी के लिए एक बड़ा असर डाल सकता है। विपक्षी दल इसे एक अवसर के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, यह भी संभव है कि AAP इस स्थिति से उबरते हुए अपनी चुनावी रणनीति में सुधार कर सके, लेकिन अगर यह मुद्दा चुनावी प्रचार में प्रमुख बनता है, तो पार्टी के लिए चुनौती बढ़ सकती है। लेकिन तो साफ है कि इस बार नेतृत्व संकट और विकल्पों का अभाव आप पार्टी में दिख रहा है।

🔴 4. टिकट नहीं मिलने वालों का भीतरघात

आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली की कुल 70 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। लेकिन आप ने दर्जन भर से ज्यादा मौजूदा विधायकों का टिकट काटा है। ऐसे में इस चुनाव में नेताओं या कार्यकर्ताओं का भीतरघात आप को परेशान कर सकता है। ये सिर्फ आंतरिक संकट पैदा नहीं करेगा बल्कि चुनावी परिणामों पर भी इसका गहरा असर पड़ सकता है।

टिकट नहीं मिलने से नाराज आप नेता और उनके समर्थक भाजपा और कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं, या निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। ऐसे मामलों में यह संभावित है कि वे AAP के पुराने वोटबैंक को प्रभावित कर सकते हैं।

🔴 5. कांग्रेस की मजबूत वापसी

दिल्ली चुनाव में कांग्रेस की मजबूत वापसी ने भी आप पार्टी की चिंताएं बढ़ा दी हैं। कांग्रेस इस चुनाव से पहले एकजुट दिख रही है, उन्होंने 21 उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी कर दी है। कांग्रेस के चुनाव में मजबूती में आने से सीधा प्रभाव AAP पर पड़ेगा। कांग्रेस के आने से अब आप के वोट बटेंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+