नोएडा से दिल्ली आने-जाने वालों के लिए जरूरी खबर, कल से 45 दिन बंद रहेगा आश्रम फ्लाईओवर
1 जनवरी से आश्रम फ्लाईओवर अस्थायी तौर पर बंद हो रहा। ये अब फरवरी के दूसरे हफ्ते में शुरू होगा।

अगर आप नोएडा से दिल्ली आने-जाने के लिए आश्रम वाली रोड लेते हैं, तो आपके लिए जरूरी खबर है। कल यानी 1 जनवरी 2023 से आश्रम फ्लाईओवर अस्थायी तौर पर बंद हो रहा। करीब 45 दिनों तक इस पर यातायात पूरी तरह से रोक दिया जाएगा। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। हालांकि लोगों को जाम से बचाने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने खास इंतजाम किए हैं।
इस फ्लाईओवर के बंद होने से आउटर रिंग रोड, आश्रम चौक, डीएनडी फ्लाईओवर, मथुरा रोड और नोएडा से गुजरने वाले कैरिजवे के दोनों ओर यातायात के प्रभावित होने की संभावना है। अधिकारियों के मुताबिक बंदी के दौरान फ्लाईओवर के नीचे रिंग रोड के दोनों कैरिजवे चालू रहेंगे। ऐसे में लोग उसका इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं फ्लाईओवर बंद होने से कई अन्य जगहों पर वाहनों का लोड बढ़ेगा, जिसको लेकर तैयारियां कर ली गई हैं।
वहीं ट्रैफिक पुलिस ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि 1 जनवरी से आश्रम फ्लाईओवर और नए डीएनडी फ्लाईओवर के बीच कनेक्टिंग रोड के निर्माण के कारण आश्रम फ्लाईओवर के दोनों कैरिजवे बंद हो जाएंगे। ऐसे में यातायात को कैरिजवे को जोड़ने वाली सड़कों पर डायवर्ट किया जा सकता है।
ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वो अपने वाहनों को तय जगह पर ही पार्क करें। अगर उन्हें अस्पताल, आईएसबीटी, रेलवे स्टेशन या फिर एयरपोर्ट जाना है, तो वो थोड़ा जल्दी निकलें। बदरपुर की ओर से आने वाले यात्रियों को रिंग रोड और सराय काले खां के लिए माता मंदिर मार्ग को लेने की सलाह दी गई है। वहीं बदरपुर, सरिता विहार और जामिया की ओर से आने वाले यात्रियों को कैप्टन गौर मार्ग, लाजपत नगर, एम्स के लिए यू-टर्न लेने को कहा जा रहा। इसी तरह चिराग दिल्ली और आईटी की ओर से आने वाले यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे नोएडा के लिए रिंग रोड लें। अक्षरधाम और नोएडा की ओर से आने वाले यात्रियों को एआईएमएस और धौला कुआं के लिए सराय काले खां, भैरों रोड, मथुरा रोड ले सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications