दिल्ली: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन शोभायात्रा निकालेगी केजरीवाल सरकार, भंडारा और सुंदरकांड का आयोजन
Delhi News: 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर दिल्ली में भी पूरी तैयारी कर ली गई है। दिल्ली के कला, संस्कृति एवं भाषा मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कल शोभा यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने पहले ही कल आधे दिन की छुट्टी की घोषणा कर दी है।
साथ ही मंदिरों में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। AAP और हमारे विधायक कल भंडारा, शोभा यात्रा, सुंदरकाड का आयोजन करेंगे। दिल्ली में भी प्रभू श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें- '...जिम्मेदारी नहीं निभाई तो होगी सख्त कार्रवाई', मंत्री सौरभ भारद्वाज ने चिकित्सा संस्थानों को किया आगाह












Click it and Unblock the Notifications