'अंजलि व निधि के बीच पैसे को लेकर हुई थी लड़ाई', दोस्त नवीन ने बताया उस दिन क्या-क्या हुआ था?
अंजलि और निधि के बीच पैसे को लेकर भी लड़ाई हुई थी। इसका दावा अंजलि के दोस्त नवीन ने किया है।

दिल्ली के अंजलि कंझावला हादसे में जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे नए-नए खुलासे हो रहे हैं। इसी बीच अंजलि के दोस्त नवीन ने एक और बड़ा दावा किया है। नवीन के मुताबिक अंजलि और निधि ने होटल में पार्टी किया था। इस दौरान कई अन्य दोस्त भी मौजूद थे। इसी बीच अंजलि और निधि के बीच पैसे को लेकर झगड़ा हो गया था। निधि अंजलि से अपने पैसे मांग रही थी। जबकि अंजलि निधि से चाबी मांग रही थी। इस बात को लेकर दोनों ने एक दूसरे पर शरीरिक रूप से प्रहार भी किया था।
हालांकि, जब दोनों नहीं शांत हुईं तो मैंने (नवीन) उन्हें अलग किया। मैंने अंजलि को शांत होने के लिए कहा। इसके बाद निधि नीचे गई और हंगामा किया। होटल के कर्मचारियों ने हमें इसके बारे में बताया। अंजलि उसे शांत करने के लिए नीचे गई। जिसके बाद उनका नीचे भी झगड़ा हुआ। वहीं, जब तक हम वहां गए, तब तक वे निकल चुकी थी।
Recommended Video

आपको बता दें कि इससे पहले अंजलि मामले के दो और वीडियो भी सामने आ चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि पहले वीडियो में अंजलि की स्कूटी एक लड़का चला रहा है। जबकि अंजलि और निधि पीछे बैठी हुई थीं। गाड़ी चलाने वाला लड़का दोनों को एक गली के बाद छोड़ देता है।
वहीं, दूसरे वीडियो में अंजलि और निधि गली से बाहर निकलकर आती हैं और स्कूटी लेकर चल देतीं हैं। इस दौरान निधि अंजलि के पीछे बैठी हुई थी। आपको बता दें कि अंजलि हादसे में अभी तक पुलिस मुख्य आरोपी को नहीं पकड़ सकी है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है। वैसे-वैसे कई खुलासे हो रहे हैं और मामला उलझता जा रहा है।
जानिए पूरा मामला?
पुलिस के मुताबिक 31 दिसंबर की रात को अंजलि अपनी दोस्त निधि के साथ स्कूटी से घर के लिए निकली थी। इस दौरान कंझावला रोड पर सामने आ रही एक तेज रफ्तार गाड़ी ने दोनों को टक्कर मार दी थी। टक्कर में निधि तो बच गई, लेकिन अंजलि गाड़ी के नीचे फंस गई। वहीं, गाड़ी में बैठे युवक अंजलि को कई किलोमीटर तक घसीटकर लेकर चले गए। जिससे उसकी मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और पूछताछ कर रही है।
ये भी पढ़ें- Weather Updates: कड़ाके की ठंड के बीच दिल्ली में बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट जारी












Click it and Unblock the Notifications