'AAP शासित राज्यों से बदला लेने की कोशिश में केंद्र', दिल्ली-पंजाब की झांकी शामिल नहीं होने पर बरसे सौरभ

गणतंत्र दिवस में एक महीने से भी कम का समय शेष है। जैसा की हम सभी जानते हैं, इस दिन परेड होती है। यह परेड राष्ट्रपति भवन से कर्तव्य पथ के साथ इंडिया गेट होती हुई लाल किले तक जाती है।

हर साल इस परेड में अलग-अलग राज्य अपनी झाकियां लेकर आते हैं और उसे प्रदर्शित करते हैं। अंत में इनमें से सर्वश्रेष्ठ झांकी को पुरस्कार दिया जाता है। इस साल की परेड में दिल्ली और पंजाब की झांकियां शामिल नहीं होंगी।

Saurabh Bhardwaj

दिल्ली और पंजाब की झांकियों को गणतंत्र दिवस परेड में जगह ना मिलने को लेकर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) नेता सौरभ भरद्वाज ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।

सौरभ भरद्वाज ने कहा कि केंद्र सरकार ये सब जानबूझ कर कर रही है। अच्छी थीम होने के बाद भी वो दिल्ली और पंजाब की झांकियों को परेड में जगह नहीं दे रही है। उनका कहना है कि केंद्र सरकार आप शासित राज्यों से बदला लेने के लिए ऐसा कर रही है।

यह भी देखें: पंजाब: 'BJP हर चीज का भगवाकरण-राजनीतिकरण कर रही', गणतंत्र दिवस पर झांकी रद्द करने पर AAP का हमला

उन्होंने कहा, "देश की राजधानी दिल्ली की गणतंत्र दिवस की झांकी को केंद्र सरकार ने तीन साल से खारिज कर दिया है.. 2022 में थीम 'रिजॉल्व 75' थी जिसमें दूसरे दौर की बैठकों में हमारे डिजाइन को खारिज कर दिया गया था। 2023 में थीम 'नारी शक्ति' थी, हमारे डिजाइन को फिर से खारिज कर दिया गया और 2024 में थीम 'विकसित भारत' है और हमारी झांकी को फिर से खारिज कर दिया गया।"

उन्होंने आगे कहा, "भले ही दिल्ली सरकार के शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल को झांकी में चित्रित किया गया हो फिर भी झांकी को परेड में जगह नहीं दी गई... यहां तक ​​कि आगामी गणतंत्र दिवस परेड के लिए पंजाब सरकार की झांकी को भी खारिज कर दिया गया है। केंद्र सरकार केवल AAP सरकारों से बदला लेने की कोशिश कर रही है।"

यह भी देखें: गणतंत्र दिवस पर नहीं दिखेगा दिल्ली मॉडल, भाजपा पर बरसी आप

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+