दिल्ली एयरपोर्ट को मिला नया अराइवल टर्मिनल, आज से होगा संचालन
नई दिल्ली, 24 फरवरी। हाल ही में दिल्ली एयरपोर्ट पर नया टर्मिनल बनकर तैयार हुआ है जिसे आज से यात्रियों के लिए शुरू कर दिया जाएगा। यह नया अराइवल टर्मिनल टी-1 में बनाया गया है जो आज से चालू हो जाएगा। बता दें कि इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कुल तीन टर्मिनल हैं। इस टर्मिनल से गोवा से दिल्ली आने वाली फ्लाइट के यात्री पहली बार निकलेंगे। नए हॉल के शुरू होने के बाद टी-1 पर सभी कामकाज को यहां नई जगह पर शिफ्ट कर दिया जाएगा। फिलहाल इंडिगो और स्पाइसजेट की फ्लाईट टी-1 टर्मिनल से ऑपरेट करती है। हालांकि डिपार्चर पहले की तरह मौजूदा टर्मिनल से ही जारी रहेगा, बाद में इसे भी नए टर्मिनल से जोड़ दिया जाएगा, जब इस टर्मिनल के विस्तार का काम पूरा हो जाएगा।

बता दें कि नए टर्मिनल को DIAL ने तैयार किया है जोकि दिल्ली एयरपोर्ट के फेज 3ए विस्तार प्रोजेक्ट का हिस्सा है। डायल की ओर से कहा गया है कि नया टर्मिनल यात्रियों को वृहद सुविधाएं मुहैया कराएगा, जहां लोग अपनों के साथ मिल सकते हैं और उन्हें शुभकामनाएं दे सकते हैं। यहां बेहतरीन लैंडस्केप लोगों को काफी पसंद आएगा। इसके अलावा यहां पर बेहतर कार पार्किंग, रिटेल, फूड लोगों को अलग तरह का अनुभव देगा।
डायल के ग्रीन इनिशिएटिव के तहत नए अराइवल टर्मिनल को ग्रीन बिल्डिंग के तौर पर तैयार किया गया है, जहां पर LEED ग्रीन स्टैंडर्ड का पालन किया गया है। बता दें कि लीड स्वस्थ्य, उत्तम, कार्बन और पर्यावरण के अनुरूप निर्माण करने में मदद करता है। डायल ने डेलाइट की थीम को टर्मिनल की बिल्डिंग में इस्तेमाल किया है, जिससे बिजली की यहां पर खपत कम होगी, क्योंकि यहां पर प्राकृतिक रोशनी आएगी।












Click it and Unblock the Notifications