Delhi Air Pollution: AQI पहुंचा 500, हालत बेहद खराब, दिल्ली-नोएडा में स्कूल बंद, पढ़ें 10 बड़े Updates
Delhi Pollution Updats: दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में वायु की गुणवत्ता "खतरनाक रूप से उच्च" स्तर पर पहुंच गई, अधिकांश AQI स्टेशन मंगलवार सुबह 500 अंक (गंभीर से अधिक) को छू रहे हैं, जबकि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में लगातार सातवें दिन धुंध की घनी परत छाई हुई है।
Recommended Video
दृश्यता कम होने की वजह से लोगों को आने-जाने में बहुत ज्यादा दिक्कत हो रही है। बीते 24 घंटे के अंदर बढ़ते प्रदूषण की वजह से कई राजनीतिक बयान सामने आए हैं।

तो वहीं दूसरी ओर सुप्रीम कोर्ट ने भी सरकार से तीखे सवाल किए हैं तो वही प्रदूषण की वजह से आज दिल्ली-गुरुग्राम और नोएडा तीनों जगह पर स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।
आइए विस्तार से जानते हैं इससे जुड़े दस बड़े Updates
- दिल्ली विश्वविद्यालय ने 23 नवंबर तक और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने 22 नवंबर तक ऑनलाइन कक्षाएं चलाने का फैसला किया है।
- दिल्ली विश्वविद्यालय की "भौतिक मोड" में नियमित कक्षाएं 25 नवंबर और जेएनयू की 23
- नवंबर से शुरू होंगी।
- सरकार ने वायु प्रदूषण की स्थिति को "मेडिकल इमरजेंसी" करार दिया है इसलिए उसने ऑफिस के टाइम में बदलाव किए हैं।
- दिल्ली सरकार के ऑफिस आज से सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम के 6:30 तक खुलेंगे तो वहीं MCD के दफ्तर अब सुबह सुबह 8:30 से लेकर शाम 5:00 बजे तक खुलेंगे
- दिल्ली सरकार ने सोमवार को घोषणा की कि कक्षा 10 और 12 के लिए व्यक्तिगत कक्षाएं निलंबित रहेंगी।
- सरकारी और निजी स्कूलों के प्रमुखों को कक्षा 10 और 12 सहित सभी छात्रों के लिए कक्षाएं बंद करने का निर्देश दिया।
- केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव की सलाह है कि वायु प्रदूषण से संबंधित बीमारियों की निगरानी के अस्पताल के नेटवर्क बढ़ाए जाएं।
- सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर के सभी राज्यों को प्रदूषण रोधी ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान-4 (जीआरएपी) प्रतिबंधों को सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है।
- गुरुग्राम जिला प्रशासन ने भी 5वीं कक्षा के बाद अब 12वीं तक के स्कूलों को बंद कर दिया है।
- नोएडा और गाजियाबाद में भी 23 नवंबर तक सभी क्लासेस ऑनलाइन संचालित की जाएंगी।
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह 6 बजे दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 499 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 497
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 501 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 496 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -499 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली -501 AQI
यह भी जानिए
- 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
- 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
- 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
- 201 से 300 के बीच 'खराब',
- 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
- 401 से 500 के बीच 'गंभीर'












Click it and Unblock the Notifications