दिल्ली में आज भी गंभीर स्तर पर है प्रदूषण, एयर क्वालिटी इंडेक्स 433 पर

दिल्ली में आज भी गंभीर स्तर पर है प्रदूषण, एयर क्वालिटी इंडेक्स 433 पर

नई दिल्ली, 27 दिसंबर: दिल्ली में नवंबर से ही यहां के लोगों को प्रदूषण का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली के निवासियों को इस साल नवंबर से ही वायु गुणवत्ता और दृश्यता के मामले में परेशानियां झेल रहे हैं। राष्ट्रीय राजधानी के निवासियों को 27 दिसंबर की सुबह शहर में प्रदूषण के स्तर से कोई राहत नहीं मिली है। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) के अनुसार दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 433 यानी गंभीर श्रेणी में है। 26 दिसंबर को भी दिल्ली में हवा की गुणवत्ता सूचकांक 430 पर था और गंभीर' श्रेणी में था। दिसंबर में लगातार 6 दिन से प्रदूषण गंभीर स्तर पर बना हुआ है। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक अक्टूबर के अंत और नवंबर के पहले सप्ताह से बहुत खराब और गंभीर श्रेणी में घट रहा है।

Recommended Video

    Air Pollution: दिल्ली की हवा आज भी दमघोंटू, AQI पहुंचा 430, आज हो सकती है Rain | वनइंडिया हिंदी
    Delhi air quality

    6 दिनों से गंभीर स्तर पर दिल्ली में वायु प्रदूषण

    दिल्ली में पिछले एक हफ्ते से वायु प्रदूषण स्तर गंभीर स्तर पर है। दिल्ली में प्रदूषण 20 दिसंबर से बढ़ना शुरू हुआ और 21 दिसंबर को गंभीर श्रेणी में पहुंच गया था। 21 दिसंबर से लेकर अब तक 27 दिसंबर तक दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक गंभीर स्तर पर ही है। हालांकि सफर ने अनुमान लगाया है कि 29 दिसंबर को ही राहत मिलने की कुछ संभावना है।

    सरकारी एजेंसियों के अनुसार, और शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच का 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच का 'मध्यम', 201 और 300 को 'खराब', 301 और 400 को 'बहुत खराब', और 401 और 500 को 'बहुत गंभीर' माना जाता है।

    सीपीसीबी के एयर बुलेटिन के मुताबिक रविवार (26 दिसंबर) बहादुरगढ़ में 433, बक्सर 414, गाजियाबाद 429, ग्रेटर नोएडा 426, हिसार 401, जींद 424, मानेसर 414, नोएडा 435 था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+