दिल्ली: लड़की पर चाकू से हमला करने वाला गिरफ्तार, मुखर्जी नगर इलाके में दिनदहाड़े वारदात को दिया था अंजाम
Delhi News: दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में दिनदहाड़े एक लड़की पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 22 वर्षीय अमन नामक युवक आज दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने उसे आज गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 22 मार्च की है।
घटना के दौरान राहगीरों ने हस्तक्षेप कर आरोपियों को रोकने और पकड़ने का प्रयास किया। इस हमले में लड़की को गंभीर चोट नहीं है और वह खतरे से बाहर है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो की पुष्टि दिल्ली पुलिस ने की है।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
बता दें कि दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में व्यक्ति ने महिला पर बार-बार चाकू से हमला कर दिया। जिसके बाद इस घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
छात्रा को धक्का देकर गिराकर मारा
छात्रा अपराधी का मजाक उड़ाती थी और उसे 'पागल' कहती थी, क्योंकि वह बिना कुछ किए इलाके में घूमते रहता था। जानकारी के मुताबिक जिस महिला पर उसने हमला किया, वह मुखर्जी नगर की एक लाइब्रेरी में पढ़ने के लिए आती थी। सीसीटीवी फुटेज में आदमी को महिला की ओर दौड़ते हुए और उसे धक्का देकर जमीन पर गिराते हुए देखा जा सकता है।
यह भी पढ़ें- अरविंद केजरीवाल ने जल विभाग को जेल से जारी किया आदेश, आतिशी ने कहा- वो आज भी दिल्ली वालों के बारे में सोच रहे












Click it and Unblock the Notifications