अरविंद केजरीवाल ने जल विभाग को जेल से जारी किया आदेश, आतिशी ने कहा- वो आज भी दिल्ली वालों के बारे में सोच रहे
Delhi CM Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल प्रवर्तन निदेशालय (ED) की गिरफ्त में हैं। ईडी की हिरासत से अरविंद केजरीवाल ने जल विभाग के लिए रविवार 24 मार्च को अपना पहला सरकारी आदेश जारी किया है। इस आदेश को दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पढ़ा। साथ ही, कहा कि उन्हें जेल से भी दिल्ली वासियों की फिक्र है।
दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी मार्लेना ने कहा, अरविंद केजरीवाल के लिए दिल्ली वाले सिर्फ उनके मतदाता नहीं है, बल्कि वे दिल्ली वालों को अपने परिवार की तरह मानते हैं। यही कारण है कि आज इतनी मुश्किल परिस्थिति में होते हुए भी वे अपने परिवार यानी कि दिल्ली वालों के बारे में सोच रहे हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक नोट के जरिए दिल्ली सरकार के जल विभाग को एक आदेश जारी किया है। इस आदेश के दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेस में लाइव आकर पढ़ा। उन्होंने दिल्ली वासियों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि केजरीवाल सरकार में उनका कोई काम नहीं रुकेगा। दिल्ली वालों के लगातार काम होते रहेंगे।
केजरीवाल ने जेल से जारी किए यह आदेश
मंत्री आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवल ने जेल से लिखा है कि मुझे पता चला है कि दिल्ली के कुछ इलाको में पानी और सीवर की कुछ समस्याएं हो रही है, इसे लेकर में चिंतित हूं। गर्मियां भी आ रही है...जहां पानी की कमी है वहां उच्चित संख्या में पानी के टैंकरों की व्यवस्था कीजिए। ताकि जनता को किसी तरह की परेशानी ना हो। जनताओं की समस्याओं का तुरंत और उचित समाधान होना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications