Delhi: जंतर मंतर पर प्रदर्शन करेगी आम आदमी पार्टी, NEET की परीक्षा में कथित गड़बड़ी का होगा विरोध

Delhi News: नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर आम आदमी पार्टी बुधवार को देशभर में प्रदर्शन करेगी। आप के राज्यसभा संदीप पाठक ने इसकी जानकारी सोमवार को सोशल साइट एक्स पर दी है कि आम आदमी पार्टी दिल्ली के जंतर-मंतर पर मंगलवार को केंद्र सरकार के खिलाफ उतरेगी।

आप सांसद संदीप पाठक के मुताबिक कि नीट परीक्षा में कई अनियमितताएं सामने आई हैं। लाखों बच्चों की मेहनत और सपनों पर केंद्र सरकार के इस तरह के घोटाले को देश बर्दाश्त नहीं करेगा। आप इस घोटाले के विरूद्ध देशभर में प्रदर्शन करेगी।

delhi news

आप नेता बताया कि सुबह 10 बजे 18 जून को आम आदमी पार्टी के सभी सांसद, विधायक और पार्षद जंतर-मंतर पर सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन करेंगे। 19 जून को आम आदमी पार्टी देशभर के सभी प्रदेशों में मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।

ज्ञात हो कि देश में स्नातक स्तर के मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए भारत के 571 शहरों में 4,750 केंद्रों पर नीट-यूजी (NEET-UG) परीक्षा 5 मई को आयोजित की गई थी। नतीजे 4 जून को घोषित किए गए। रिजल्ट घोषित होने के बाद अभिभावकों और शिक्षकों ने 1,563 छात्रों को दिए गए ग्रेस मार्क्स पर प्रश्न उठाना शुरू कर दिया है ।

यह भी पढ़ें दिल्ली में पानी की कमी पर आप सांसद संजय सिंह, जल संकट बीजेपी का बनाया हुआ हैd

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+