दिल्ली: बेटी के 25 वर्षीय प्रेमी की पिता और भाई ने चाकू मारकर की हत्या, CCTV में कैद हुआ वीडियो
Delhi CCTV Video Crime News: दिल्ली में एक सलमान नाम के 25 वर्षीय व्यक्ति की उसकी प्रेमिका के पिता मंजूर और उसके भाइयों मोहसिन और एक नाबालिग ने चाकू मारकर हत्या कर दी।
शुरुआती जांच में पता चला है कि लड़की के परिवार वाले उनके रिश्ते का विरोध करते थे। यह घटना कल्याण सिनेमा, चौहान बांगर, जाफराबाद के पास हुई।

दिल्ली पुलिस का कहना है, हत्या का मामला दर्ज किया जा रहा है। मंजूर और उसके बेटे फरार हैं। उनका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। आगे की जांच चल रही है।
उत्तर-पूर्वी दिल्ली डीसीपी जॉय टिर्की ने कहा, ''कल शाम खबर मिली थी कि एक युवक को जाफराबाद के कल्याण सिनेमा के पास कुछ लोगों द्वारा चाकू मारा गया है। पता चला कि युवक का नाम सलमान है और उसकी एक युवती के साथ दोस्ती थी। लड़की के परिवार वालों को यह पसंद नहीं था, कल जैसे ही सलमान बाइक लेकर गुजर रहा था तभी लड़की के दो भाई और पिता ने इसकी चाकू मार कर हत्या कर दी।''
पुलिस ने हमें बताया कि शाम करीब 5.15 बजे एक कॉल आई जिसमें बताया गया कि जाफराबाद के चौहान बांगर में कल्याण सिनेमा के पास गली नंबर-2 में एक व्यक्ति को चाकू मार दिया गया है। पीड़ित की पहचान पास के ब्रह्मपुरी निवासी सलमान के रूप में हुई। सलमान की गर्दन और सीने में चाकू मारा गया है, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि सलमान की एक लड़की से पिछले दो साल से दोस्ती थी। डीसीपी ने कहा, लड़की के परिवार वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे। सोमवार को उसके पिता मंजूर ने अपने बड़े बेटे मोहसिन और छोटे बेटे, जो नाबालिग है, के साथ मिलकर सलमान पर उस समय हमला किया, जब वह मोटरसाइकिल पर था।












Click it and Unblock the Notifications