दिल्ली में हटाए गए सभी कोविड प्रतिबंध, 1 अप्रैल से खुलेंगे स्कूल, मास्क ना पहनने पर जुर्माना भी घटाया गया

नई दिल्ली, फरवरी 25। राजधानी दिल्ली में कोरोना के कम होते मामलों को देखते हुए डीडीएमए ने सभी कोविड प्रतिबंधों को हटाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है। केजरीवाल के ट्वीट के मुताबिक, कोरोना की स्थिति में हो रहे सुधार को देखते हुए डीडीएमए ने सभी प्रतिबंधों को वापस लेने का फैसला किया है, अभी तक के प्रतिबंधों की वजह से लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है।

Recommended Video

      Delhi में हटा Night Curfew, खुलेंगे रेस्टोरेंट-दुकानें, जानें- नए नियम | वनइंडिया हिंदी
      Covid restrictions remove in Delhi

      यह प्रतिबंध हटाए गए

      - 1 अप्रैल से दिल्ली में सभी स्कूलों को भी खोल दिया जाएगा। स्कूलों में सिर्फ ऑफलाइन क्लास होंगी। इसके अलावा मास्क नहीं लगाने पर अभी तक जो 2000 रुपए का चालान कटता था, उसकी राशि अब 500 रुपए कर दी गई है।

      - दिल्ली में अब नाइट कर्फ्यू भी पूरी तरह खत्म हो जाएगा। साथ ही रेस्टोरेंट और बार में 50 प्रतिशत की क्षमता को भी पूरी तरह खत्म कर दिया जाएगा। अब रेस्टोरेंट और बार में 100 फीसदी क्षमता की अनुमति होगी। माना जा रहा है कि सोमवार से सभी प्रतिबंध हटने की संभावना है।

      - दिल्ली में अब बसों और मेट्रो के अंदर खड़े होकर यात्रा करने की अनुमति होगी। आपको बता दें कि पिछले महीने ओमिक्रोन वेरिएंट के कारण बस और मेट्रो सिर्फ बैठकर ही यात्रा करने की अनुमति लोगों को दी थी।

      - जिम स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स और स्विमिंग पूल को भी अब खोल दिया जाएगा। धार्मिक स्थलों के अंदर भी जाने की अनुमति होगी।

      - सामाजिक, मनोरंजक, धार्मिक, राजनीतिक, त्‍योहार से जुड़े आयोजन किए जा सकेंगे।

      आपको बता दें कि गुरुवार को दिल्ली में कोरोना के 556 नए केस सामने आए थे, जबकि 6 मरीजों की मौत हुई थी। दिल्ली का पॉजिटिविटी रेट 1.10 प्रतिशत है।

      ये भी पढ़ें: शराब पीने की उम्र हरियाणा सरकार ने कर दी 21 साल, जानिए किस राज्य में कितनी उम्र वाले पी सकते हैं?

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+