शराब पीने की उम्र हरियाणा सरकार ने कर दी 21 साल, जानिए किस राज्य में कितनी उम्र वाले पी सकते हैं?

चंडीगढ़। शराब पीने वालों के लिए देश-दुनिया में कई तरह के नियम-कायदे हैं। हां जी, पीने वाले कहां पी सकते हैं, कब पी सकते हैं और कितने उम्र वाले पी सकते हैं? इसे लेकर कानूनी तौर पर गाइडलाइंस हैं, दुनियाभर में। अपने यहां की खबर यह है कि, सरकार ने शराब पीने वालों की कानूनन उम्र अब 21 साल कर दी है।

शराब पीने की उम्र 25 से घटा कर 21 साल की गई

शराब पीने की उम्र 25 से घटा कर 21 साल की गई

हरियाणा में, शराब पीने की उम्र पहले कम से कम 25 साल थी। मगर...जैसा कि पैग पीने वाले बढ़ गए हैं और खरीदने वाले भी, तो कुछ आवाजें उठ रही थीं सरकार के सामने कि आबकारी-नियमों में कुछ संसोधन किया जाए। लिहाजा, सरकार ने दिसंबर में शीतकालीन सत्र में आबकारी (एक्साइज) कानून, 1914 की 4 धाराओं में संशोधन किया। 31 दिसंबर को राज्यपाल की मुहर के बाद सरकार ने इसे गजट में प्रकाशित किया। और, अब यह तत्काल प्रभाव से लागू भी हो गया है।

आखिर क्‍यों घटाई गई उम्र, सरकार ने दिया ये तर्क

आखिर क्‍यों घटाई गई उम्र, सरकार ने दिया ये तर्क

सरकार ने प्रदेश में शराब पीने की कानूनन उम्र घटा देने के बारे में एक नोटिफिकेशन भी जारी किया है। पहले शराब पीने की उम्र जहां कम से कम 25 साल थी, वही अब 21 साल कर दी गई है। इसके लिए सरकार ने नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके अनुसार, 21 साल से कम उम्र के युवकों को शराब बेचने पर अन्य दंड के अतिरिक्त 50 हजार रुपए तक जुर्माने का प्रावधान है। नए प्रावधान में यह तर्क भी दिया गया है कि मौजूदा सामाजिक-आर्थिक परिस्थितियों में बदलाव के चलते यह फैसला लिया।

किस राज्‍य में क्‍या है पीने की न्यूनतम उम्र?

किस राज्‍य में क्‍या है पीने की न्यूनतम उम्र?

शराब पीने वालों की उम्र तय करने के मामले में हरियाणा कई राज्‍यों से बेहतर है। भारत में कुछ राज्‍य ऐसे हैं, जहां शराब पीने की न्यूनतम उम्र 20 साल से भी कम बताई जाती है। हां जी, ऐसे राज्‍यों में राजस्थान भी एक है। जहां वर्तमान में कांग्रेस सत्‍ता में है। सरकार ने राजस्थान में शराब पीने की न्यूनतम उम्र 18 साल तय की हुई है।

दिल्‍ली में 21 साल की उम्र वाले पी सकते हैं

दिल्‍ली में 21 साल की उम्र वाले पी सकते हैं

राष्ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में शराब पीने की न्यूनतम उम्र 21 साल है। दिल्‍ली ऐसा राज्‍य भी है, जहां पीने वालों की तादाद औसतन अन्‍य राज्‍यों से ज्‍यादा है। इससे केजरीवाल सरकार को हजारों करोड़ का राजस्‍व मिलता है। यहां लॉकडाउन के समय भी शराब की बिक्री की खबरें आई थीं।

पंजाब में क्‍या है शराबियों की न्‍यूनतम उम्र?

पंजाब में क्‍या है शराबियों की न्‍यूनतम उम्र?

हरियाणा का बड़ा भाई कहे जाने वाले इस राज्‍य में शराब पीने की न्यूनतम उम्र 25 साल है। ऐसा ही राजधानी चंडीगढ़ में भी है। यानी, पंजाब व चंडीगढ़ में 25-25 साल की उम्र के युवक-युवतियां ड्रिंकिंग कर सकते हैं।

किस राज्‍य को कितना राजस्‍व मिलता है?

किस राज्‍य को कितना राजस्‍व मिलता है?

सरकारों की शराब के जरिए हजारों करोड़ की कमाई होती है। जानकारी के मुताबिक, हरियाणा सरकार ने चालू वित्त वर्ष के लिए शराब से 8 हजार करोड़ रुपए, पंजाब ने 7 हजार करोड़ के राजस्व का लक्ष्य तय किया हुआ है। इसी तरह, राजस्थान ने अगले साल के लिए 15 हजार करोड़ के राजस्व का लक्ष्य निर्धारित किया है।

इन राज्‍यों में घोषित शराबबंदी

इन राज्‍यों में घोषित शराबबंदी

गुजरात और बिहार समेत देश में कई राज्‍य ऐसे हैं, जहां सरकार ने घोषित-तौर पर शराब बंदी की हुई है। मगर..गुजरात और बिहार इन दोनों राज्‍यों में शराब के ट्रक और गाडि़यां जब्‍त किए जाने की खबरें भी आए रोज मिलती हैं। कल ही बिहार में बड़ी मात्रा में शराब जब्त की गई।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+