COVID-19: रुला देगी दिल्ली के इस पत्रकार की आपबीती, राहुल गांधी ने VIDEO शेयर कर दिया मदद का भरोसा
दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में बिगड़ते कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी ने पत्रकार का बेहद मार्मिक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में पत्रकार बेहद मार्मिक अपील करते हुए नजर आ रहे है। दरअसल, अजय झा नाम के एक पत्रकार पूरी फैमिली कोरोना वायरस संक्रमित मिली। उन्होंने पिछले 10 दिनों में अपने दो रिश्तेदारों को खो दिया है। उनके वीडियो को शेयर करते हुए राहुल गांधी ने लिखा, 'वो ऐसे लोगों की सुरक्षा के लिए कुछ भी करेंगे।'

अपने वीडियो में अजय झा कहते हैं कि 'मेरे घर में सभी लोग कोविड-19 पॉजिटिव हैं। मेरी बीवी मैं और मेरी दो बेटियां। पिछले 10 दिनों में दो लोगों की मौत हो चुकी है। पहले मेरे ससुर की मौत हुई थी, एक-दो दिन पहले मेरी सास ने भी दम तोड़ दिया।' वह इसके बाद बताते हैं कि कैसे सरकारी मशीनरी बिल्कुल भी सीरियस नहीं है। अजय कहते हैं, 'बॉडी यहां रखी रही, कोई लेने नहीं आया। एम्बुलेंस आई थी मगर वो ले नहीं गई। सब एक-दूसरे के ऊपर जिम्मेदारी डाल रहे हैं। (अरविंद) केजरीवाल और बाकी सरकार दावा कर रही है कि सबकुछ है लेकिन सच्चाई ये है कि कुछ भी नहीं है, लोग बस भगवान भरोसे हैं।'
परिवार के लिए मांग रहे मदद
अजय झा ने बताया कि वे और उनका परिवार बेहद तकलीफ में है। वे लोगों से मदद मांग रहे हैं ताकि किसी तरह इस संकट से उबर सकें। उन्होंने कहा, 'मेरे दो छोटी बच्चियां हैं। (मां-बाप को खोकर) मेरी पत्नी पूरी तरह से टूट चुकी है। बहुत हिम्मत कर रहा हूं लेकिन पता नहीं क्या होगा... मदद चाहिए... इलाज चाहिए... यही उम्मीद है लोग सुनेंगे... आगे आएंगे... मदद करेंगे।'
राहुल गांधी वीडियो ट्वीट कर किया साझा
इस पूरे वीडियो को राहुल गांधी ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया और मदद करने की बात कही। उन्होंने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, 'अजय जैसे लाखों भाई-बहनों को कहना चाहता हूं कि हम आपके दर्द को समझते हैं। हम आपकी सुरक्षा के लिए सब कुछ करेंगे। हम साथ मिलकर इससे बाहर निकलेंगे।' राहुल गांधी के ट्वीट करने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोग इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं और परिवार तक मदद पहुंचाने की बात कर रहे हैं।
-
'खड़गे नहीं, राहुल गांधी अध्यक्ष!', हजीना सैयद का बगावती इस्तीफा लेटर वायरल, कांग्रेस में क्यों मचा तूफान? -
Rajya Sabha Deputy Chairman Election: 17 अप्रैल को होगा राज्यसभा के उपसभापति चुनाव, फिर बाजी मारेंगे हरिवंश? -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम?












Click it and Unblock the Notifications