Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दिल्ली में कोरोना ने स्वास्थ्य मंत्री के दफ्तर पर दी दस्तक, कर्मचारी वायरस से संक्रमित​ मिला

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना महामारी ने अब स्वास्थ्य मंत्रालय के दफ्तर पर भी दस्तक दे दी है। यहां स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के कार्यालय में एक कर्मचारी संक्रमित मिला है। वह कर्मचारी पहले से ही बीमार था। वह अपने घर पर पिछले करीब 10 दिनों से क्वारंटाइन में था। बीते रोज उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Covid-19 Positive Case reported Now In Delhis Health Minister Office

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सत्येंद्र जैन के दफ्तर के कर्मचारी के कोरोना से ग्रस्त होने पर उसके संपर्क में आए लोगों को भी खोजा जा रहा है। ऐसे लोगों की ट्रेसिंग शुरू की गई है। वहीं, इस केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमण के लगातार बढ़ते मामले केजरीवाल सरकार के लिए भी चिंता का सबब बनते जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, कोविड-19 के संक्रमितों का आंकड़ा दिल्ली में 13,000 के पार चला गया है।

Recommended Video

    Delhi में Corona 13 हजार के पार, Arvind Kejriwal ने कहा चिंता की बात नहीं | वनइंडिया हिंदी
    Covid-19 Positive Case reported Now In Delhis Health Minister Office

    कोरोना की वजह से ही दिल्ली में 261 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां रविवार को संक्रमण के 508 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 13,418 हो गई है। राष्ट्रीय राजधानी में अब तक कुल 6,540 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। वहीं, जबकि 6,617 संक्रमित मरीजों का कई अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+