COVID-19: दिल्ली में सामने आए कोरोना के 44 नए मामले, कोई मौत नहीं
दिल्ली में मंगलवार को कोरोना के 44 नए मामले सामने आए। जबकि इस दौरान कोरोना से मौत का कोई केस नहीं मिला
नई दिल्ली, 16 नवंबर। दिल्ली में मंगलवार को कोरोना के 44 नए मामले सामने आए। जबकि इस दौरान कोरोना से मौत का कोई केस नहीं मिला। वहीं, राजधानी में मंगलवार को कोरोना से 24 लोग ठीक भी हुए। अगर एक्टिव केसों की बात करें दो दिल्ली में फिल्हाल 357 एक्टिव केस हैं, जबकि अब तक कुल 14,15,032 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। राजधानी में कोरोना का पॉजिटिविटी रेट 0.08% है।

राजधानी में रफ्तार से चल रहा टीकाकरण अभियान
राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस टीकाकरण अभियान पूरी तेजी से चल रहा है। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 114547 लोगों का टीकाकरण किया गया, जिसमें से 42752 लोगों को कोरोना का पहला टीका, जबकि 71795 लोगों को कोरोना का दूसरा टीका दिया गया। कुल मिलाकर अब तक दिल्ली में 21370761 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिसमें से 13364562 लोगों को पहली डोज जबकि 8006199 लोगों को दूसरी डोज दी गई है। बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर में राजधानी दिल्ली बुरी तरह प्रभावित हुई थी, कोरोना के कारण दूसरी लहर में दिल्ली में लाखों लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी।
दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले तो कम हो रहे है, मगर डेंगू का कहर जारी है। दिल्ली में डेंगू के मामले 5,270 का आंकड़ा पार कर चुके हैं। पिछले 6 सालों में दिल्ली में यह डेंगू के सर्वाधिक मामले हैं। नवंबर के शुरुआती 13 दिनों में दिल्ली में डेगूं के 3,740 केस सामने आए थे, वहीं अक्टूबर में डेंगू के 1,196 केस सामने आए।
यह भी पढ़ें: अब दुश्मनों के दांत होंगे खट्टे, भारतीय नौसेना में शामिल होगा मिसाइल विध्वंसक विशाखापत्तनम और पनडुब्बी वेला
दिल्ली का दम घोंट रहा वायु प्रदूषण
डेंगू और वायु प्रदूषण इस समय दिल्ली की प्रमुख समस्या बने हुए हैं। सर्वे के अनुसार हफ्तेभर में दिल्ली में प्रदूषण से होने वाली बीमारियों से संबंधित मरीजों की संख्या 100 गुना बढ़ गई है। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए सरकार ने स्कूलों को बंद करने और सभी सरकारी कर्मचारियों को घर से काम करने का निर्देश दिया है।












Click it and Unblock the Notifications