Delhi: कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को बीमार पत्नी से मिलने की दी इजाजत, तय किया ये समय
कथित शराब घोटाला मामले में जेल में बंद दिल्ली केपूर्व डिप्टी सीएम और आप नेता मनीष सिसौदिया को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने कल 11 नवंबर को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक अपनी बीमार पत्नी से मिलने की इजाजत दे दी है।
राउज ऐवेन्यू कोर्ट ने उन्हें 11 नवंबर को पत्नी से मुलाकात का समय दिया है। वह सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक पत्नी के पास रह पाएंगे। हालांकि, इस मुलाकात के दौरान मनीष सिसोदिया मीडिया से बातचीत नहीं कर सकते हैं।

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदिया के मीडिया से बातचीत न करने और राजनीतिक भागीदारी नहीं करने की शर्त के साथ मिलने की इजाजत दी है।
बता दें कि दिल्ली आबकारी नीति केस में आरोपी आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने अपनी बीमार पत्नी से मुलाकात की मांग को लेकर कोर्ट में एक अर्जी दाखिल की थी। उन्होंने पांच दिन का समय मंगा था। लेकिन कोर्ट की ओर से उन्हें सिर्फ 6 घंटे दिए गए हैं। सिसोदिया 26 फरवरी से जेल में हैं।












Click it and Unblock the Notifications