दिल्ली में आज से नाइट कर्फ्यू: जानें किन कामों पर पाबंदी, किन सेवाओं को दी गई छूट

दिल्ली में आज से नाइट कर्फ्यू, जानें किन सेवाओं को दी गई छूट

नई दिल्ली, 27 दिसंबर: कोरोना वायरस के प्रसार और खासतौर से ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को देखते हुए राजधानी दिल्ली में आज (27 दिसंबर) से नाइट कर्फ्यू रहेगा। रविवार को दिल्ली सरकार की ओर से नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया गया है। रात्रि कर्फ्यू के तहत दिल्ली में आज से रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक कुछ जरूरी कामों को छोड़कर लोगों के बाहर आने जाने या कोई कार्यक्रम करने पर पाबंदी रहेगी।

दिल्ली में नाइट कर्फ्यू

दिल्ली सरकार की ओर से बताया गया है कि में सोमवार से नाइट कर्फ्यू (रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक) रहेगा। कर्फ्यू के दौरान कई जरुरी सेवाओं को छूट दी गई है। जिसमें मेडिकल के अलावा दूध, सब्जी जैसे खाद्य पदार्थों को भी नहीं रोका जाएगा। कर्फ्यू के दौरान इन सेवाओं को छूट रहेगी-

  • आस-पड़ोस की दुकानों से सब्जी, दूध और अन्य घरेलू उत्पाद जैसे आवश्यक सामान खरीदने के लिए लोग पैदल जा सकेंगे।
  • हवाईअड्डों, रेलवे स्टेशनों और बस स्टॉप से ​​आने-जाने वाले लोगों को टिकट दिखाने पर जाने की इजाजत दी जाएगी।
  • मीडियाकर्मियों को भी कर्फ्यू के दौरान आने-जाने से नहीं रोका जाएगा।
  • भोजन या चिकित्सा संबंधी सामान की डिलीवरी करने की छूट रहेगी।
  • फार्मेसी, सब्जियां, डेयरी उत्पाद, मांस और अन्य खाद्य उत्पादों की दुकानों को खोला जा सकेगा।
  • कोविड वैक्सीन लेने जा रहे लोगों को भी जाने दिया जाएगा। इसके लिए उनको अपने वैक्सीन अपॉइटमेंट की कॉपी दिखानी होगी।

दिल्ली में सबसे ज्यादा ओमिक्रॉन केस

देश में ओमिक्रोन के कुल मामले बढ़कर 578 हो गए हैं। सबसे ज्यादा केस दिल्ली और महाराष्ट्र में हैं। 19 राज्यों में ओमिक्रॉन के मामले दर्ज किए जा चुके हैं। जिसमें सबसे ज्यादा 142 केस दिल्ली से और इसके बाद दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र में 141 मरीज मिले हैं। ओमिक्रॉन के केरल में 57, गुजरात में 49, राजस्थान में 43, तेलंगाना में 34, तमिलनाडु में 34 और कर्नाटक में 31 मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद मध्य प्रदेश में 9 केस हैं। आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में 6 ओमिक्रॉन मरीज तो हरियाणा और ओडिशा में 4 मामले दर्ज किए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+