'कांग्रेस जल्द केंद्र के अध्यादेश का विरोध करेगी', AAP को बेंगलुरु विपक्षी बैठक में बुलाने पर बोले राघव चड्ढा
Raghav Chadha Congress Centre Ordinance: केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ दिल्ली सरकार सभी विपक्षी पार्टियों से अपना समर्थन मांग रही है। इसको लेकर उन्होंने सभी विपक्षी पार्टियों के प्रमुखों से मुलाकत की है। सीएम केजरीवाल ने कांग्रेस से भी अपना समर्थन मांगा है।
हालांकि, कांग्रेस ने अभी अपना समर्थन नहीं दिया है। इससे पहले अन्य विपक्षी पार्टियों ने सीएम केजरीवाल को अपना समर्थन दिया है। इस बीच आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने कहा कि कांग्रेस ने AAP को बेंगलुरु विपक्ष की बैठक में आमंत्रित किया है।

साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि चूंकि कांग्रेस पार्टी ने पटना बैठक में सबके सामने कहा था कि संसद सत्र से 15 दिन पहले वे दिल्ली की जनता के पक्ष में अध्यादेश के विरोध की घोषणा करेंगे। हमें उम्मीद है कि कांग्रेस जल्द ही अध्यादेश के खिलाफ अपने विरोध की घोषणा करेगी। क्योंकि संसद सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है।
यह भी पढ़ें- राजनाथ सिंह पर भड़के राघव चड्ढा, बोले- 'पहले मणिपुर की जिम्मेदारी लें आप'












Click it and Unblock the Notifications