दिल्‍ली की सभी सीटों पर कांग्रेस के चुनाव लड़ने का अलका लांबा के बयान का पार्टी ने किया खंडन, जानें क्‍या कहा

दिल्‍ली में कांग्रेस पार्टी सातों सीटों पर अकेले लोकसभा चुनाव 2024 लड़ेगी, कांग्रेस प्रवक्‍ता अलका लांबा ने बुधवार को ये बयान देकर दिल्‍ली की राजनीतिक में तूफान ला दिया था। लांबा के इस बयान के बाद विपक्षी पार्टियों के गठबंधन इंडिया में दरार पड़ने के आसार नजर आने लगे थे। वहीं लांबा का ये बयान सुर्खियां बनते ही दिल्‍ली कांग्रेस सजग हो गई और उसने तुरंत अपनी पार्टी की प्रवक्‍ता लांबा के इस बयान का खंडन किया।

Congress refutes Alka Lambas statement


अलका लांबा द्वारा दिल्ली कांग्रेस को दिल्‍ली की सभी सातों लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार रहने को लेकर दिए गए बयान पर एआईसीसी दिल्ली कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया ने जवाब देते हुए खंडन दिया।

बाबरिया ने कहा कि 'अलका लांबा एक प्रवक्ता हैं लेकिन ऐसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात करने के लिए वह अधिकृत प्रवक्ता नहीं हैं। उन्‍होंने दिल्‍ली कांग्रेस प्रभारी के तौर पर कहा कि आज बैठक में ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई। इसके साथ उन्‍होंने कहा( मैं अलका लांबा के बयान का खंडन करता हूं।

अलका लांबा ने जानिए क्‍या कहा था?

बता दें कांग्रेस प्रवक्‍ता अलका लांबा ने बुधवार को कहा था कि कांग्रेस की तीन घंटे तक चली बैठक में राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे, के.सी. वेणुगोपाल और दीपक बाबरिया मौजूद थे। इस बैठक में पार्टी संगठन को मज़बूत करने को लेकर बातचीत हुई।

इसके अलावा बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर वार्ता हुई और 7 महीने और दिल्ली की 7 लोकसभा सीटें हैं इसलिए सभी सीटों पर हर नेता को आज से अभी से निकलना है। इसके साथ ही लांबा ने कहा कांग्रेस दिल्‍ली की सभी सात सीटों पर अकेले आम चुनाव लड़ेगी। उन्‍होंने आगे कहा था जिसको जो भी जिम्मेदारी संगठन की ओर से दी जा रही है, उसे हम निभाएंगे। मुद्दों को लेकर जनता के बीच हमें जाना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+