संसद में PNB फ्रॉड पर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल गांधी भी पहुंचे
Recommended Video

नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों में मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ। वहीं संसद परिसर में राहुल गांधी और कांग्रेसी नेताओं ने भी पीएनबी घोटाले को लेकर प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने नारे लगाए- 'देश का चौकीदार कहां गया, सो गया-सो गया।' राहुल गांधी और कांग्रेसी नेताओं ने संसद परिसर में मौजूद महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास जमकर नारेबाजी की। कांग्रेसी नेताओं ने हाथों में पीएनबी घोटाले से जुड़े पोस्टर ले रखे थे। जिन पर लिखा था, 'बीजेपी का बहाना है, नीरव को बचाना है।'

इस विरोध प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के अलावा दोनों सदनों में प्रतिपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और गुलाम नबीं आजाद मौजूद थे। वहीं अहमद पटेल, एके एंटॉनी एवं कई वरिष्ठ पार्टी नेता मौजूद रहे। इस सत्र में विपक्ष ने पीएनबी घोटाला, नीरव मोदी, राफेल डील और एसएससी परीक्षाओं में धांधली पर जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी की है।
कांग्रेस ने ऐलान किया है कि वह संसद में पीएनबी घोटाला मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरेगी। पार्टी ने सरकार से बैंकों की स्थिति पर संसद में श्वेत-पत्र लाने की मांग की है। वह इस घोटाले के आरोपी नीरव मोदी तथा मेहुल चौकसी के विदेश फरार होने को भी बड़ा मुद्दा बना रही है।












Click it and Unblock the Notifications