कांग्रेस नेता उदितराज ने इसरो वैज्ञानिकों का उड़ाया मजाक, ट्वीट पर लोगों ने किया ट्रोल

दिल्ली। चांद की सतह पर उतरने की प्रक्रिया के दौरान 'चंद्रयान-2' के लैंडर 'विक्रम' का संपर्क भले ही इसरो के स्पेस स्टेशन से टूट गया, लेकिन इसरो चीफ के सिवन ने बताया की मिशन 95 फ़ीसदी सफल रहा है। वहीं कांग्रेस नेता उदित राज ने इसरो के वैज्ञानिकों पर तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने वैज्ञानिकों की धार्मिक आस्था पर सवाल खड़ा करते हुए उनकी आलोचना की जिसके बाद ट्विटर पर उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है।

Congress leader Udit Raj controversial tweet on ISRO scientists

चंद्रयान-2 मिशन पूरा नहीं होने पर जहां सभी लोग वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ा रहे हैं। वहीं लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी से कांग्रेस में शामिल हुए उत्तर-पश्चिम दिल्ली से सांसद उदित राज ने इस नाकामी के लिए वैज्ञानिकों को ही जिम्‍मेदार ठहरा दिया है। उदित राज ने ट्वीट किया, 'हमारे इसरो वैज्ञानिकों ने अगर नारियल फोड़ने और पूजा पाठ के विश्वास की जगह वैज्ञानिक शक्ति और आधार पर विश्वास किया होता तो अब तक मिली आंशिक असफलता का मुंह न देखना पड़ता।'

Congress leader Udit Raj controversial tweet on ISRO scientists

फिलहाल उदित राज के इस बयान पर पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है। लेकिन सोशल मीडिया पर उनके इस बयान की आलोचना शुरू हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+